फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFI Ban: पीएफआई पर प्रतिबंध के बाद माहौल बिगाड़ने की संभावना, मॉकड्रिल कर जांची पुलिस की मुस्तैदी

Fri, 30 Sep 2022 07:39 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

वायरलैस पर येलो स्कीम (दंगा हो जाने का मैसेज) एक्टिवेटेड होने का मैसेज कर दिया गया। तुरंत पुलिस फोर्स गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे जमा हो गई। बाद में डीसीपी संजय कुमार सैन की मौजूदगी में पूरी फोर्स के साथ ज्योति नगर, कर्दमपुरी, जाफराबाद और सीलमपुर का पैदल गश्त किया गया। 
विज्ञापन
मॉकड्रिल में भीड़ नियंत्रित करते पुलिस के जवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेरर फंडिंग मामले में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के खिलाफ हुए एक्शन और प्रतिबंध के बाद खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। सूत्रों का कहना है कि शरारती तत्व माहौल बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में पुलिस के अलावा बाकी एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया है। यदि माहौल खराब होता है तो इसको लेकर पुलिस कितनी तैयार है, इसकी जांच के लिए उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने असली की मॉकड्रिल की।

विज्ञापन


वायरलैस पर येलो स्कीम (दंगा हो जाने का मैसेज) एक्टिवेटेड होने का मैसेज कर दिया गया। तुरंत पुलिस फोर्स गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे जमा हो गई। एक पल को लगा कि जिले में सचमुच कुछ हो गया है। बाद में खुद जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सैन की मौजूदगी में पूरी फोर्स के साथ ज्योति नगर, कर्दमपुरी, जाफराबाद और सीलमपुर का पैदल गश्त किया गया। 

उत्तर-पूर्वी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया एजेंसियों के अलर्ट के बाद पुलिस की तैयारी का जायजा लेने के लिए यह सब अभ्यास किया गया। इसमें वज्र वाहन, वज्र वाहन पर लगा मल्टी बैरल लाउंचर, वाटर कैनन के इस्तेमाल के अलावा मॉब कंट्रोल का अभ्यास किया गया। इस दौरान 252 आंसू गैस के गोले छोड़े गए। दूसरा दंगे जैसे हालात पैदा कर उसे निपटने का भी अभ्यास किया गया। यह सब शाम 4.00 बजे से 6.00 बजे के बीच वजीराबाद पीटीएस में चला। इसमें 250 से अधिक पुलिस के जवानों, जिले के सभी एसीपी, सभी थाना प्रभारी, पुलिस की स्पेशल विंग्स व दूसरे स्टाफ ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद रात करीब 8.00 बजे अचानक दोबारा येलो स्कीम एक्टिवेट होने का मैसेज कर दिया गया। सभी से गोकुलपुरी फ्लाईओवर के नीचे रिपोर्ट करने के लिए कहा। अचानक फ्लाईओवर के नीचे पुलिस बल देखकर एक समय स्थानीय लोग भी बुरी तरह डर गए। मौके पर मौजूद पुलिस उपायुक्त ने अपने जिले के सभी जवानों को हर हालात से निपटने के लिए तैयार रहने के लिए कहा।
 इस मौके पर पुलिस उपायुक्त ने कहा कि पुलिस हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार है। किसी ने भी जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा।

बता दें कि फरवरी 2020 में सीएए और एनआरसी के प्रदर्शन के दौरान दंगा भड़क गया था। इसमें कुल 53 लोगों की मौत हुई थी। उस समय भी दंगे के मामले में पीएफआई का नाम सामने आया था। अब पीएफआई के खिलाफ हो रही कार्रवाई के बाद पुलिस सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें