फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार में बाइक चलाने से मना करने पर युवक को मारी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नई आबादी में तंग गली में तेज गति से बाइक चलाने का विरोध करने पर दबंगों ने एक युवक को गोली मार दी। युवक को गंभीर हालत में दादरी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार, बुलंदशहर निवासी फारूख दादरी नगर के मोहल्ला नई आबादी में फैज-ए-आम मदरसे के पास बहन के घर आया था। मंगलवार देर शाम समय वह बहन के घर बाहर खड़ा था। उसी समय एक बाइक पर सवार होकर तीन युवक तेज गति से उसके पास से निकले। इसमें वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

इसके बाद फारूख ने युवकों से धीमी गति से बाइक चलाने को कहा। इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसी दौरान एक युवक ने फारूख के पेट में गोली मार दी। गोली लगते ही फारूख गिर गया और आरोपी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर आ गए। साथ ही फारूख के रिश्तेदार भी पहुंच गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने फारूख को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि घटना की तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी है। मामले की जांच की जा रही है।
बच्चों के विवाद में पथराव, हवाई फायरिंग का भी आरोप
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आंबेडकर नगर में बच्चों के बीच विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। इसमें एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए। वहीं, एक पक्ष पर हवाई फायरिंग का भी आरोप है। हालांकि, पुलिस ने फायरिंग से इनकार करते हुए लिखित शिकायत नहीं मिलने व मामले में शांति भंग की कार्रवाई का दावा किया है। मामले में एक पक्ष ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया है। जानकारी अनुसार, सोमवार को मोहल्ला निवासी शनि व सौरभ के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। मामला बढ़ने पर दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए।
विज्ञापन

वहां मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कर दिया। आरोप है कि मंगलवार शाम शनि पक्ष के कई लोग सौरभ के घर बाहर पहुंचे और गाली-गलौज कर दी। विरोध करने पर मारपीट और पथराव कर दिया। इसमें सौरभ पक्ष से दुष्यंत, राजेंद्र और धर्मवीर घायल हो गए। आरोप है कि इस दौरान हवाई फायरिंग भी की गई। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन बाद में एक तरफा कार्रवाई करते हुए पीड़ित पक्ष के लोगों को ही जेल भेज दिया। वहीं, कोतवाली पुलिस ने फायरिंग और मामले की लिखित शिकायत मिलने से इनकार किया है। पुलिस का कहना है कि शांतिभंग में दो लोगों को जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें