फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता बनने के लिए युवाओं को किया जागरूक

विज्ञापन
Youth made aware to become voters
विज्ञापन
नगीना। उप तहसील रोड पर रविवार को वोटर केयर अभियान की तरफ से जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें काफी लोगों ने हिस्सा लिया। अभियान की अध्यक्षता कर रहे राहुल सिंगला ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए 18 साल पूरा कर चुके सभी युवा अपना वोट जरूर बनवाएं। अब ऑनलाइन और ऑफलाइन वोट जिला प्रशासन के सहयोग से बनाने का कार्य रविवार से शुरू हो चुका है।
विज्ञापन

प्रत्येक स्कूल में सरकार ने बीएलओ नियुक्त किए हैं। इसके लिए दो फोटो, आधार कार्ड और उम्र का कोई पुख्ता दस्तावेज लेकर किसी भी कार्य दिवस पर स्कूल पहुंचकर वोट बनवाएं और जागरूक नागरिक का फर्ज निभाएं। जाकिर हुसैन व कवि इलियास प्रधान ने कहा कि वोट बनवाने के अलावा मतदान प्रतिशत बढ़ाने की आवश्यकता है और यह जागरूकता आने से ही संभव है। इस अवसर पर पूर्व पंच नसीम अहमद, लोकेश, रघुवीर, नंबरदार गुलाबचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें