फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21वीं मंजिल से कूदकर युवक-युवती ने जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित गौड़ सिटी-2 सोसाइटी की 21वीं मंजिल से कूदकर शुक्रवार शाम युवक-युवती ने आत्महत्या कर ली। युवक की पहचान मूलरूप से गाजियाबाद के विजय नगर निवासी सचिन और प्राची यादव के रूप में हुई। दोनों अलग-अलग जाति से हैं और सहपाठी रह चुके हैं। पुलिस ने आशंका जताई है कि प्रेम प्रसंग में दोनों ने जान दी है। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि युवती की पहचान में देरी हुई। इस कारण उसके परिजन रात साढ़े नौ तक नहीं पहुंचे थे, लेकिन युवक के परिजन पहुंच गए थे। हालांकि, युवती की मां से पुलिस की फोन पर बात हो गई थी। जांच में पता चला कि सचिन के साथ उसके भाई-बहन भी फ्लैट में रहते थे। शुक्रवार को भाई-बहन गाजियाबाद निवासी परिजनों के पास गए थे। इसी दौरान सचिन से मिलने के लिए प्राची आई थी। इसके बाद दोनों अंदर से दरवाजा बंद कर बालकनी से नीचे कूद गए।
मोबाइल साथ लेकर कूदे, नहीं मिला सुसाइड नोट
एडीसीपी इलामारन जी. ने बताया कि दोनों मोबाइल हाथ में लेकर कूदे थे। इससे दोनों के मोबाइल भी टूट गए। फ्लैट से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। युवक दलित था। जांच व पूछताछ कर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें