फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: एयरपोर्ट क्षेत्र से भरी पश्चिमी यूपी की चुनावी उड़ान, प्रचार बंद होने से पहले जेवर से 58 सीटों पर विकास का संदेश दे गए योगी

Tue, 08 Feb 2022 07:29 PM IST
सुशील कुमार संदीप वर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर समेत देश की कई बड़ी परियोजनाओं के कारण प्रदेश की बेहद खास सीटों में शुमार जेवर सीट भाजपा के लिए बड़े मायने रखती है। साथ ही, इस सीट पर अन्य दलों की भी नजर है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेवर सीट को बरकरार रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूरा जोर लगा दिया है। प्रचार बंद होने से पहले पश्चिमी यूपी की 58 सीटों को इसी विधानसभा सीट से विकास और कानून व्यवस्था का संदेश देने के लिए अंतिम समय में प्रचार के लिए चुना गया। भाषण की अंतिम लाइनों में योगी ने नोएडा एयरपोर्ट को जेवर के साथ-साथ पश्चिमी यूपी की तकदीर को बदलने वाला बताकर विकास का संदेश दिया।

विज्ञापन


दरअसल, एयरपोर्ट, फिल्म सिटी, डाटा सेंटर समेत देश की कई बड़ी परियोजनाओं के कारण प्रदेश की बेहद खास सीटों में शुमार जेवर सीट भाजपा के लिए बड़े मायने रखती है। साथ ही, इस सीट पर अन्य दलों की भी नजर है। लोगों को पक्ष में करने और विकास-कानून-व्यवस्था और मोदी-योगी की हवा चलाने के लिए अंतिम समय में मुख्यमंत्री ने यहां प्रचार किया। उन्होंने जनता से वादा लिया कि 10 फरवरी को पहले वोट डालें फिर जलपान ग्रहण करें।

वहीं, जनसभा में योगी आदित्नयनाथ के आने से पहले गुर्जर और ब्राह्मण समाज के नेताओं ने जनता से भाजपा और योगी को जिताने की अपील की। जनसभा में गुर्जर समेत पिछड़ी जातियों में पकड़ रखने वाले राज्यसभा सांसद सुरेंद्र नागर और एमएलसी नरेंद्र भाटी ने प्रत्याशी धीरेंद्र सिंह को जीत दिलाने की अपील की। वहीं, अभी हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख जेवर कमल शर्मा, सुनील शर्मा ने ब्राह्मण समाज से भाजपा का वोट बैंक न छिटकने के लिए साथ देने को कहा। 
विज्ञापन


जनसभा में जिला अध्यक्ष विजय भाटी, प्रभारी विधानसभा जेवर सतपाल सैनी, हरिश्चंद भाटी, प्रणीत भाटी, सुनील सिंह, वीरेंद्र प्रताप सिंह, योगेश चौधरी आदि मौजूद रहे। सभा में जिले के कई बड़े नेता नहीं दिखाई दिए। इनमें सांसद डॉ. महेश शर्मा, एमएलसी श्रीचंद शर्मा, भाजपा पश्चिमी यूपी के महामंत्री हरीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, संजय सिंह, योगेंद्र छोंकर समेत कई नेता नहीं पहुंचे।

सपा पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी की आलोचना करने के लिए राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व सुप्रीमो अजीत सिंह की टिप्पणी का हवाला दिया, क्योंकि उन्होंने जेवर में राज्य विधानसभा चुनाव के पहले चरण के प्रचार का समापन किया था। सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि राज्य का पश्चिमी हिस्सा पहले अपनी कानून व्यवस्था की स्थिति के लिए बदनाम था, इस क्षेत्र में अराजकता व्याप्त थी, लेकिन 2017 में भगवा सत्ता में आने के बाद से यह बदल गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें