यीडा ने छह और कंपनियों को दी जमीन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये छह कंपनियों को जमीन आवंटित की है। ये कंपनियों करीब 42 करोड़ का निवेश करेंगी। तीन हजार से अधिक लोगों को रोजगार मिल सकेगा। जमीन आवंटन के लिए आवेदन करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों का शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये साक्षात्कार लिया गया। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह, निवेश सेल के प्रभारी शैलेंद्र भाटिया समेत आवंटन समिति के पदाधिकारियों ने सवाल पूछे। फिर बीएल इंटरनेशनल लिमिटेड, मोडा कॉकटेल, बावा रेजीडेंसी, तक्षक मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, ब्रीटोमेटिक्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड व इलीट लाइफ स्टाइल प्राइवेट लिमिटेड को जमीन आवंटित की गई। ये कंपनियां रेडीमेड गारमेंट से जुड़ी हुई हैं। सभी को निवेश मित्र पोर्टल के जरिये आवंटन पत्र अपलोड किया जाएगा। कंपनियों को 8.52 एकड़ जमीन आवंटित की गई है।
फोटो
नाले के दोनों तरफ बनेगी दीवार
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ नरेंद्र भूषण ने शुक्रवार को सेक्टर पी थ्री से एलजी रोड के बीच बने नाले का निरीक्षण किया। नाले के दोनों तरफ दो-दो फुट दीवार बनाने का निर्देश दिया, ताकि मवेशी नाले न गिरें। उन्होंने सेक्टर पी थ्री गोलचक्कर के पास हवेलिया नाले को साफ कराने के निर्देश दिए। सीईओ ने यूपीएसआईडीसी एरिया में जलभराव को दूर करने के लिए इंतजाम करने को कहा। ब्यूरो