फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे: जेवर टोल पर लगा दो किलोमीटर लंबा जाम, दो छुट्टियों ने बढ़ाई आगरा की ओर जाने वाली लेन पर भीड़

Sat, 02 Oct 2021 01:48 PM IST
पूजा त्रिपाठी मनोज शर्मा, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

शनिवार को दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के चलते लगातार दो दिन की छुट्टियों पड़ जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों के लिए जाने का फैसला किया।
विज्ञापन
जेवर टोल प्लाजा पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यमुना एक्सप्रेसवे के जेवर टोल प्लाजा पर ग्रेटर नोएडा से आगरा की तरफ जाने वाली साइट पर वाहनों का लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। सूचना मिलने के साथ ही जेवर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और प्राइवेट सिक्योरिटी के साथ मिलकर तीन घंटे से जाम खुलवाने के प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन वाहनों की लगातार बढ़ती संख्या के चलते जाम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।

विज्ञापन


दरअसल शनिवार को दो अक्तूबर यानी गांधी जयंती की छुट्टी और अगले दिन रविवार होने के चलते लगातार दो दिन की छुट्टियों पड़ जाने की वजह से दिल्ली-एनसीआर के लोगों ने अपने घरों के लिए जाने का फैसला किया।

सुबह लगभग 8:30 बजे जेवर टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गईं। पीछे से बड़ी संख्या में वाहनों के जेवर टोल प्लाजा पर पहुंचने के चलते यह लाइनें लगातार बढ़ती चली गईं और दो किलोमीटर से भी लंबी लाइन लग गई।
विज्ञापन


टोल कर्मियों के द्वारा जेवर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस और जेपी इंफ्राटेक की प्राइवेट सिक्योरिटी ने मिलकर जाम खुलवाने के प्रयास किए लेकिन दोपहर 12:00 बजे तक भी जाम खुलवाने में सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें