फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। गुरुग्राम के झाड़सा में आयोजित यूथ हरियाणा वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जिले के युवाओं ने तीन पदक झटक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। यह प्रतियोगिता बीते 16 नंवबर से 18 नंवबर तक आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में सामीन ने अपने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 175 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक जीता। उमेर ने अपने 81 किलोग्राम भारवर्ग में कुल 255 किलोग्राम वजन उठाकर सिल्वर मेडल जीता। इसके अलावा शाह हुसैन ने अपने 102 किलोग्राम भारवर्ग में 110 व 198 किलोग्राम वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया। जिला वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के सचिव शाहनवाज व विश्व स्तर पर जिले के नाम को रोशन करने वाले कोच आबिद हुसैन ने बताया कि प्रदेश स्तर की इस प्रतियोगिता में जिले के युवाओं ने अपना बेहतर प्रदर्शन कर तीन पदक जीते हैं। जोकि उनके लिए बहुत ही गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि उनको सरकार व प्रशासन द्वारा कोई मदद नहीं की है। वह नूंह में 1982 से निशुल्क युवाओं को वेटलिफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। अभी तक दर्जनों युवाओं ने देश प्रदेश में जिले का नाम रोशन किया है। अगर सरकार द्वारा उन्हें कोई मदद दी जाए तो निश्चित ही नूंह जिले के युवा और आगे बढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें