फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर विशेष: 24 घंटे काम करके प्रोडक्शन हाउस बना फोटोग्राफी में पाया मुकाम, अब मिलेगा सम्मान

Fri, 04 Mar 2022 11:15 AM IST
पूजा त्रिपाठी लाल सिंह, अमर उजाला, नोएडा

सार

पूनम ने भी बुरे दौर से गुजरकर हिम्मत नहीं हारी और मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने समेत कई बड़े काम किए हैं। आज उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है और शहर की जानी मानी बिजनेस वुमन है।
विज्ञापन
पूनम सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंख से कुछ नहीं होता, हौसलों से उड़ान होती है। यह कहावत मूलरूप से मेरठ निवासी पूनम सिंह पर सटीक बैठती है। पूनम ने न सिर्फ अपने परिवार को बिखरने से बचाया, बल्कि पुरुषों के व्यवसाय में अपना परचम लहराया। आज वो सफल उद्यमी के रूप में पहचान बना चुकी हैं। अपने परिवार के साथ नोएडा में रह रही है। पूनम सिंह 12 साल से दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम में प्रोडक्शन हाउस संचालित कर रही हैं।

विज्ञापन


आमतौर पर फोटोग्राफी के लिए पुरुषों को ही इसके लिए सही माना जाता है,लेकिन पूनम सिंह ने इस प्रोफेशन में न सिर्फ काम किया बल्कि महिलाओं को इस फिल्ड में करियर बनाने के लिए भी प्रेरित किया है। सिनेमैटोग्राफी के लिए इनकी टीम पूरे दिल्ली-एनसीआर में जानी जाती है।

पूनम ने काम ही नहीं किया बल्कि सबसे ज्यादा वीडियो बनाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया। इसके लिए उन्हें सम्मानित किया जा चुका है। कॉमनवेल्थ गेम्स में वरिष्ठ निर्माता के तौर पर उन्होंने काम किया था और फिर स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर काम किया। फिर भी मन नहीं माना तो प्रोडक्शन हाउस में काम करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


बिना पैसे लिए काम सीखा और खुद का प्रोडक्शन हाउस खोल लिया। उन्होंने बच्चों पर चार फिल्में बनाई। पूनम के पिता आर्मी में थे उनसे उन्होंने बहुत कुछ सीखा, अब जब उनके पिता उनको देखकर कहते हैं कि हमें गर्व है अपनी बेटी पर, तो ये देखकर बहुत खुशी होती है।

शुरुआत में मां होती थीं पूनम से नाराज

पूनम ने जब यह काम शुरू किया तो उनकी मां बहुत गुस्सा होती थीं, पर अब कामयाबी देखकर खुश होती हैं। पूनम 24-24 घंटे बिना सोए लगातार शूट करती रही हैं। परिजनों को नाज है कि आज पूनम ने साबित कर दिया की मन में इच्छाशक्ति हो तो कुछ भी किया जा सकता है। पूनम बताती हैं कि वक्त और हालात कब बदल जाए यह कोई नहीं जानता, लेकिन बहुत हद तक हमारी जिंदगी की दशा और दिशा इस बात पर निर्भर करती है कि हम बुरे हालात का सामना कैसे करते हैं।

पूनम ने भी बुरे दौर से गुजरकर हिम्मत नहीं हारी और मॉडलिंग की दुनिया में नाम कमाने समेत कई बड़े काम किए हैं। आज उनका खुद का प्रोडक्शन हाउस है और शहर की जानी मानी बिजनेस वुमन है। पूनम को पांच मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर नारी संमान समारोह में संमानित किया जाएगा।

नारी सम्मान समारोह संस्था की ओर से जिलेभर की जिन महिलाओं ने अपने क्षेत्र से अलग काम किए हैं। उनको चिन्हित करके सम्मानित करने का काम करने की योजना बनाई है। यह कार्यक्रम पांच मार्च को सेक्टर-93 में आयोजित किया जाएगा। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जितेंद्र बच्चन ने बताया कि इसमें पूनम सिंह समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक उत्थान, फिल्म-कला, संगीत और शासन प्रशासन के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित करेंगे । कार्यक्रम में शहर की आईपीएस अंकिता शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें