फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली में फेंका दिया महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र के राकेश मार्ग पर किराये के मकान में मोहित के साथ रह रही सफीना खातून की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। आरोप है कि इसके बाद मोहित उसके शव को दिल्ली में कापसहेड़ा क्षेत्र में श्मशान के पास फेंककर भाग गया। दिल्ली पुलिस को लावारिस शव मिला। इसके बाद उसकी पहचान हुई। मामले में सफीना के पिता मंसूर आलम ने आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए सिहानी गेट थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

मंसूर आलम ने पुलिस को बताया कि वह मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। यहां वह दौलतनगर में रहते हैं। कुछ समय पहले उनकी बेटी सफीना खातून के पास मोहित नाम के युवक की कॉल आई। उसने उसकी नौकरी लगवाने का झांसा दिया। इसके बाद से सफीना उसके साथ राकेश मार्ग पर दो महीने से रह रही थी। आरोप है कि उनकी बेटी ने कई बार मोहित के द्वारा मारपीट करने की जानकारी दी। 29 जून को उनके पास अख्तर नाम के युवक ने कॉल कर बताया कि उनकी बेटी की मौत हो गई है। साथ ही उन्हें एक वीडियो भी भेजा। उन्होंने उसकी तलाश की तब दिल्ली में जो शव मिला उसकी पहचान उनकी बेटी के रूप में हुई। उसके मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि उसने जहरीला पदार्थ खाकर जान दी है या जहरीला पदार्थ खिलाया गया है। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि दिल्ली से महिला का शव मिलने की सूचना मिली थी। उसकी पहचान सफीना खातून के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी कैब से सफीना को दिल्ली लेकर गया था। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें