फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डंपर की चपेट में आने से बाइस सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। मसूरी क्षेत्र में एनएच-9 पर डासना जेल के पास सोमवार शाम करीब साढ़े चार बजे बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर फिसल गया। हादसे में पीछे से आ रहे डंपर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। युवक की पहचान हापुड़ के बाबूगढ़ के शाहपुर जट निवासी निखिल कुमार (25) के रूप में हुई है। ट्रक पर एमसीडी लिखा हुआ है।
विज्ञापन

एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर टीम मौके पर पहुंची तो जांच में पता चला कि निखिल बाइक से गाजियाबाद से हापुड़ जा रहे थे। डासना जेल के पास वह अनियंत्रित होकर फिसलकर गिर गए। इसी दौरान पीछे से आए डंपर की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। निखिल ने हेलमेट लगाया था। हादसे की सूचना निखिल के परिजनों को दे दी गई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें