जारचा। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को एक महिला ने रोडवेज बस में बच्ची को जन्म दिया। महिला पति व छोटे बच्चे के साथ एटा जा रही थी। बस में सफर के दौरान उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। इस पर बस में सवार अन्य महिला यात्रियों ने मदद से प्रसव कराया गया। इसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला व नवजात को अस्पताल में भर्ती कराया। दोनों के स्वस्थ होने पर चिकित्सकों ने जरूरी उपचार के बाद घर भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, एटा निवासी अवनीश कुमार गाजियाबाद में परिवार के साथ किराए पर रहते हैं। वो निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। मंगलवार को अवनीश पत्नी श्यामा व एक बच्चे के साथ रोडवेज बस से एटा जा रहे थे। जब बस गाजियाबाद में लाल कुआं पहुंची तो महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। छपरौला पहुंचने तक पीड़ा बढ़ गई। इस पर चालक ने जीटी रोड पर किनारे बस को रोक दिया। इसके बाद अन्य महिला यात्रियों की मदद से श्याम ने बच्ची को जन्म दिया। वहीं, बस चालक से इसकी सूचना चौकी पर पुलिस को दी। मौके पर पहुंची महिला पुलिसकर्मियों ने मां और नवजात को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के बाद तीन घंटे तक दोनों को रखा गया। इसके बाद परिजनों की सहमति पर घर भेज दिया गया। बादलपुर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि महिला और बच्ची स्वास्थ्य हैं। महिला का यह दूसरा बच्चा है।
15 से मिलेगी मेरठ रूट पर मासिक पास की सुविधा
तीन साल बाद 15 अक्तूबर से मोरना-मोदीनगर से मेरठ रूट पर मासिक पास की सुविधा फिर से शुरू हो जाएगी। पास बनवाने के लिए सुबह 8 से शाम 4 बजे तक विंडो खुलेगी।हालांकि, अन्य रूटों पर यह सुविधा पहले ही शुरू की जा चुकी है। एआरएम एनपी सिंह ने बताया कि मोरना डिपो से लगभग सभी रूटों पर मासिक पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। मोरना-मोदीनगर-मेरठ रूट पर चलने वाली बसों के यात्री इस सुविधा से महरूम थे। उन्होंने बताया कि यह योजना मेरठ एक्सप्रेसवे रूट पर लागू नहीं होगी। टोल बनने के बाद उस रूट पर भी सुविधा शुरू कर दी जाएगी।