फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से महिला की मौत, 70 नए संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जिले में मंगलवार को कोरोना से 76 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि 70 लोग संक्रमित हो गए। इससे पहले 7 फरवरी को एक व्यक्ति की मौत हुई थी। अब तक 489 लोग जान गंवा चुके हैं। तीसरी लहर में 21 लोगों ने दम तोड़ा है। इनमें से 16 मौतें जनवरी व 5 फरवरी में हुई हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, जान गंवाने वाली 76 वर्षीय महिला को पहले से अन्य बीमारियां थीं। उनका इलाज शारदा अस्पताल में चल रहा था।
विज्ञापन

जिले में अब तक कुल 97368 लोगों को कोरोना हो चुका है। इनमें से 96250 लोग ठीक हो चुके हैं। 24 घंटे में 173 लोग बीमारी से ठीक भी हो गए। फिलहाल, जिले में 629 सक्रिय केस हैं। 30 से भी कम लोग अस्पतालों में भर्ती हैं। वहीं, जिले में जनवरी की तुलना में इस माह कोरोना के मामले घटे हैं। जनवरी के शुरुआती 15 दिनों में तेजी से मामले बढ़े थे। इसकी तुलना में फरवरी के 15 दिन राहत भरे रहे हैं। फरवरी में ठीक होने वालों की संख्या भी अधिक है। जनवरी के शुरुआती 15 दिनों में कुल 14790 मामले सामने आए थे, फरवरी में 2529 मामले ही सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें