फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला स्वास्थ्य अभियान : जागरूकता बढ़ने से बच्चों का टीकाकरण भी बढ़ा

Fri, 01 Apr 2022 01:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा

सार

मेगा टीकाकरण अभियान 2 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन इसके बाद भी बच्चों के टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग का जोर रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभिभावक भय और भ्रांति छोड़कर बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन की पहली डोज लगवा दें।
विज्ञापन
अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जागरूकता बढ़ने के साथ ही जिले में बच्चों के टीकाकरण अभियान में भी तेजी आई है। बच्चों के टीकाकरण को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई अमर उजाला की मुहिम का असर भी दिखने लगा है। मेगा टीकाकरण अभियान के तहत बच्चों ने सबसे ज्यादा वैक्सीन लगवाकर खुद को कोरोना से सुरक्षित करने की तरफ पहला कदम बढ़ाया है।

विज्ञापन


16 जनवरी से 12 से 14 साल के बच्चों का टीकाकरण शुरू हुआ था। पहले दिन केवल 100 बच्चों ने ही टीकाकरण कराया था। इसके बाद चार दिन तक होली और अन्य अवकाश के कारण टीकाकरण बंद रहा। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए 26 मार्च से अमर उजाला का स्वास्थ्य अभियान शुरू हुआ। इस मुहिम का असर भी दिखा। 28 मार्च से शुरू हुए मेगा टीकाकरण अभियान में कोरोना से बचाव के टीके लगवाने के लिए सबसे ज्यादा बच्चे पहुंच रहे हैं। 28 से 30 मार्च के बीच जनपद में 20,631 लोगों ने टीके लगवाए। इसमें 11,409 टीके 12 से 14 साल के बच्चों ने लगवाए हैं।

अभियान के बाद भी जारी रहे टीकाकरण
मेगा टीकाकरण अभियान 2 अप्रैल तक चलेगा, लेकिन इसके बाद भी बच्चों के टीकाकरण पर स्वास्थ्य विभाग का जोर रहेगा। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि अभिभावक भय और भ्रांति छोड़कर बच्चों को जल्द से जल्द वैक्सीन की पहली डोज लगवा दें। स्कूलों के अलावा स्वास्थ्य केंद्रों पर टीकाकरण के नियमित सत्र लगातार जारी रहेंगे।
विज्ञापन


पहले टीकाकरण उसके बाद स्कूल में प्रवेश
जिले के कई स्कूलों ने नया सत्र शुरू होने से पहले 12 से 14 वर्ष के बच्चों के लिए कोरोना से बचाव की वैक्सीन की अनिवार्यता को लागू कर दिया है। कार्ल हूबर स्कूल की प्रधानाचार्या स्मिता मिश्रा ने बताया कि सभी बच्चों के अभिभावकों को संदेश भेजे गए हैं। वैक्सीन की पहली डोज का प्रमाणपत्र दिखाना होगा। हालांकि, 15 से 17 वर्ष के शत-प्रतिशत बच्चों ने वैक्सीन लगवा ली है।
विज्ञापन


ऐसे बढ़ा टीकाकरण का ग्राफ
तारीख कुल टीकाकरण बच्चे
28 6,441 3,423
29 7,520 4,400
30 6,670 3,586

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें