फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विंग कमांडर पर दूसरी शादी का आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित सेक्टर-3 निवासी महिला सुचिस्मिता ने विंग कमांडर पति मनोज शर्मा के खिलाफ बिसरख थाने में प्रताड़ना और मानसिक शोषण का मामला दर्ज कराया है। पति असम में एक एनसीसी विंग में तैनात है। पुलिस को दी शिकायत में सुचिस्मिता ने बताया कि मनोज शर्मा ने वर्ष 1999 में एक युवती से शादी की थी। चार माह बाद ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद वर्ष 2001 में आर्य समाज के रीतिरिवाज के अनुसार सुचिस्मिता से शादी की। असम में तैनाती के दौरान मनोज ने साबिया नामक महिला से भी शादी कर ली है। सुचिस्मिता का कहना है कि इससे उसे मानसिक और सामाजिक रूप से आघात पहुंचा है। बिसरख कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर विंग कमांडर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

नोएडा। साइबर ठगों ने सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में रहने वाले अजमल हुसैन का एटीएम कार्ड हैक कर खाते से 2.5 लाख रुपये निकाले लिए। पीड़ित की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-39 पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन कर रही है। अजमल ने पुलिस से शिकायत की है कि वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करते हैं। पिछले दिनों उनके खाते से कई बार में 2.5 लाख रुपये निकल गए, जबकि एटीएम कार्ड उन्हीं के पास था। पुलिस आशंका जता रही है कि ठगों ने कार्ड क्लोनिंग कर खाते से रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें