नूंह। शहरी स्थानीय निकायों के नगर परिषद और नगरपालिका चुनावों के लिए जजपा द्वारा तैयारियां शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर हाल ही में चुनाव प्रभारी प्रधान महासचिव दिग्विजय चौटाला व राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा को नियुक्त किया गया है। आगामी रणनीति के लिए एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को नूंह सर्किट हाउस में की। दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जेजेपी के वरिष्ठ नेताओं ने जो जिम्मेदारी लगाई है, इसके अनुसार जिले के पार्टी नेता व पदाधिकारियों से विचार-विमर्श का शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए कैंडिडेट का नाम लिए जाएंगे।
मजबूत और संघर्षशील प्रत्याशियों के नाम की एक लिस्ट बनाई जाएगी। जिसमें बढ़िया व जिताऊ प्रत्याशियों का चयन किया जाना है। जिससे मेवात में पार्टी को और अधिक मजबूती मिले। यह लिस्ट चंडीगढ़ में 11 तारीख को होने वाली मीटिंग में रखी जाएगी। जिसको जेजेपी सुप्रीमो डॉक्टर अजय सिंह चौटाला व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला लेंगे। इन चुनावों को गठबंधन के साथ लड़ने व सीट बंटवारे की निर्णय भी जेजेपी आलाकमान लेगी। राष्ट्रीय सचिव सूबे सिंह बोहरा ने कहा कि इन चुनावों में साफ व स्वच्छ छवि वाले ईमानदार व कर्मठ प्रत्याशियों का चयन किया जाएगा। बैठक में जेजेपी प्रवक्ता एडवोकेट राहुल जैन, जिला प्रभारी व पूर्व मंत्री आजाद मोहम्मद, जिलाध्यक्ष तैयब हुसैन घासेडिया, प्रदेश प्रवक्ता योगेश हिलालपुरिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बदरुद्दीन,पूर्व प्रत्याशी अमन अहमद, पूर्व प्रत्याशी इकबाल जैलदार, जिला प्रधान संजय मनोचा, व्यापार प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष अनिल बंसल, युवा जिलाध्यक्ष वसीम अहमद, इनसो जिलाध्यक्ष साकिर हुसैन सहित अन्य मौजूद रहे।