कानपुर: इन क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी
कानपुर समेत आसपास के शहरों में बादल जमकर बरस रहे हैं। कामपुर में 25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। इस सीजन में पहली बार मानसूनी बारिश लगातार हो रही है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से 22 जुलाई तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें कानपुर-बुंदेलखंड का क्षेत्र भी शामिल है। घाटमपुर, बिल्हौर, कानपुर देहात, बांदा, चित्रकूट, इटावा, औरैया, उरई व फतेहपुर के क्षेत्रों में बिजली गिरने की आशंका जताई गई है।
पढ़ें पूरी खबर...
आगरा: मानसून के कारण गिरा तापमान
अभी तक आगरा प्रदेश के सबसे गर्म शहरों की टॉप तीन की सूची में शामिल था, लेकिन मानसून की मेहरबानी से अब यह प्रदेश के सबसे ठंडे पांच शहरों में शुमार हो गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान मुजफ्फर नगर का रहा, जबकि आगरा पांचवें नंबर पर रहा। दिन और रात के तापमान में महज दो डिग्री सेल्सियस का ही अंतर रह गया, जबकि अभी तक यह अंतर 12 से 15 डिग्री सेल्सियस का था।
पढ़ें पूरी खबर...
पश्चिमी यूपी में अच्छी बारिश के आसार
मानसून की बारिश ने पश्चिमी यूपी में लोगों को गर्मी से राहत दी है वहीं किसानों के चेहरे भी खिले हुए हैं। सोमवार को जहां कई जिलों में अच्छी बारिश हुई, वहीं मंगलवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं। वेस्ट यूपी के अधिकतर जिलों में मौसम खुशनुमा दिखाई पड़ रहा है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो अगले 48 घंटे तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। वेस्ट यूपी में अच्छी बारिश होने के आसार हैं।
पढ़ें पूरी खबर...
हिमाचल प्रदेश: 25 जुलाई तक खराब रहेगा मौसम
हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आज भी भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रदेश में 25 जुलाई तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। उधर, चंबा में भरमौर-पठानकोट नेशनल हाईवे गैहरा के पास भूस्खलन से बाधित हो गया है। हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित है। वहीं, चंबा-तीसा मार्ग भारी बारिश के बाद भूस्खलन से नकरोड बाजार के पास बंद हो गया।
पढ़ें पूरी खबर...