मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जेवर एयरपोर्ट के लिए ली गई 1334 हेक्टेयर भूमि नायल को लीज पर देने की कार्रवाई एग्रीमेंट के रूप में की गई। इस लीज एग्रीमेंट पर विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विशाक जी. और उप सचिव सत्यप्रकाश तिवारी तथा नायल की ओर से यीडा के सीईओ डा. अरुण वीर सिंह और नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया ने हस्ताक्षर किए।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर के लिए नागरिक उड्डयन विभाग तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नायल) के बीच 1,334 हेक्टेयर भूमि के लीज एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर किए गए।
विज्ञापन
दो हफ्ते में नायल विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इंटरनेशनल (एजी) द्वारा गठित एसपीवी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. को भूमि का लाइसेंस दे देगा। इसके बाद विकासकर्ता एयरपोर्ट के प्रथम चरण का कार्य जब चाहे शुरू कर सकेगा। बताया जा रहा है कि लाइसेंस की कार्रवाई पूरी होते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से एयरपोर्ट के शिलान्यास का कार्यक्रम मांगा जाएगा।
मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में जेवर एयरपोर्ट के लिए ली गई 1334 हेक्टेयर भूमि नायल को लीज पर देने की कार्रवाई एग्रीमेंट के रूप में की गई। इस लीज एग्रीमेंट पर विशेष सचिव नागरिक उड्डयन विशाक जी. और उप सचिव सत्यप्रकाश तिवारी तथा नायल की ओर से यीडा के सीईओ डा. अरुण वीर सिंह और नोडल ऑफिसर शैलेंद्र भाटिया ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
बताते चलें एयरपोर्ट के विकास के लिए 1334 हेक्टेयर भूमि राज्य सरकार (निदेशक नागरिक उड्डयन) के नाम से अधिग्रहीत की गयी है। इसे नायल को 90 वर्षों के लिए लीज पर दिया गया है। अब 15 दिन में नायल यह जमीन यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्रा. लि. को लाइसेंस के रूप में देने का एग्रीमेंट करेगा।
इसी के साथ ही एयरपोर्ट पर पहले चरण के विकास से पूर्व की सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी हो जाएगी। बताया गया कि जेवर एयरपोर्ट को हाई स्पीड रेल से जोड़े जाने, जेवर एयरपोर्ट को इंदिरा गांधी एयरपोर्ट से सड़क मार्ग से जोड़े जाने तथा मेट्रो रेल से जोड़ेने की दिशा में भी कार्रवाई चल रही है।
हस्ताक्षर कार्यम में नागरिक उड्डयन मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’, मुख्य सचिव आरके तिवारी, अपर मुख्य सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अरविंद कुमार, अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री एवं नागरिक उड्डयन एसपी. गोयल, अपर मुख्य सचिव सिंचाई टी. वेंकटेश, प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री संजय प्रसाद, सचिव मुख्यमंत्री आलोक कुमार, मंडलायुक्त मेरठ सुरेन्द्र सिंह, सूचना निदेशक शिशिर व अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। कार्यक्रम में गौतमबुद्धनगर के जिलाधिकारी सुभाष एलवाई. वर्चुअल जुड़े।
शेयर होल्डर्स एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में विकासकर्ता ज्यूरिख एयरपोर्ट इन्टरनेशनल (एजी) की कंपनी यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड तथा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड के साथ शेयरहोल्डर्स एग्रीमेंट पर भी हस्ताक्षर हुए हैं। शेयर होल्डर एग्रीमेंट पर ज्यूरिख एयरपोर्ट कंपनी की तरफ से सीईओ क्रिसटोफ शेलमन और लीगल हेड शोभित गुप्ता तथा नायल की ओर से निदेशक नागरिक उड्डयन विशाक जी. व सीईओ डॉ. अरुण वीर सिंह ने हस्ताक्षर किए। नोडल अधिकारी शैलेंद्र भाटिया ने शेयरहोल्डर एग्रीमेंट प्रस्तुत किया।
यूपी के तेज विकास में मील का पत्थर साबित होगा लीज एग्रीमेंट: योगी
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह लीज एग्रीमेंट इस एयरपोर्ट के तेज त गति से निर्माण तथा प्रदेश के तेज विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आज के यूपी को विश्व पटल पर विकास योजनाओं को तेजी के साथ क्रियान्वित करने के लिए जाना जाएगा।
योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि आम आदमी को भी हवाई सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जेवर एयरपोर्ट का विकास उनके इस सपने को साकार करेगा। यह एयरपोर्ट देश तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को तेजी से आगे बढ़ाने में भी मददगार साबित होगा। उन्होंने अपने शासनकाल में एयरपोर्ट सेवाओं के विकास की विस्तार से जानकारी दी।
यहां बताया गया कि जेवर एयरपोर्ट का विकास पीपीपी मॉडल पर चार चरणों में किया जाना है। वर्ष 2021-22 में इस एयरपोर्ट का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा और प्रथम चरण का काम तीन वर्ष में पूरा होगा। यह एयरपोर्ट 12 मिलियन पैसेंजर से शुरू होगा जो चरणवार बढ़ कर वर्ष 2040-50 तक 70 मिलियन हो जायेगा। जेवर एयरपोर्ट कार्गो एयरपोर्ट भी है। वर्ष 2040-50 तक 2.6 मिलियन टन कार्गो क्षमता का विकास होगा। इससे व्यापार और उद्योगों को एक नई दिशा मिलेगी।