फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सोसाइटी में 10 दिन से पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने मेंटेनेंस के खिलाफ की नारेबाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित इको विलेज-2 सोसाइटी में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या चल रही है। पानी की आपूर्ति काफी कम है। आपूर्ति भी समय पर नहीं हो रही है। इससे लोगों को रोजमर्रा के घरेलू काम करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लगातार बनी इस समस्या से नाराज सोसाइटी के लोग गेट के पास एकत्र हुए और मेंटेनेंस के खिलाफ नारेबाजी कर अपनी नाराजगी जताई।

सोसाइटी के निवासियों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो रही है। समस्या का समाधान नहीं होने से लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।
विज्ञापन


पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने सोसाइटी के गेट के पास एकत्र होकर मेंटेनेंस के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों ने पानी की आपूर्ति नियमित करने और पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग उठाई।
निवासी राजकुमार ने बताया की पानी नहीं होने की वजह से मेंटेनेंस की ओर से पानी के टैकर मंगवाए गए और टंकियों में पानी भरा गया।

सोसाइटी में पिछले 10 दिनों से पानी की समस्या बनी हुई है। पानी कम आने और समय पर आपूर्ति नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस समस्या का जल्द समाधान होना चाहिए। नेत्रपाल यादव

पानी की कमी के कारण घरेलू काम प्रभावित हो रहे हैं। पानी की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करना जरूरी है, जिससे लोगों को रोजाना परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। पंकज झा

पानी की समस्या लगातार बनी रहने से सोसाइटी के लोगों को दिक्कत हो रही है। मेंटेनेंस को इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द समाधान करना चाहिए। अमरेंद्र
विज्ञापन


- पानी की कमी के चलते लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशानी हो रही है। सोसाइटी में पर्याप्त मात्रा में और समय पर पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जानी चाहिए। रवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें