फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज चुनाव खर्च का ब्योरा नहीं दिया तो जब्त होंगे वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। तीनों विधानसभा सीटों जेवर, दादरी और नोएडा के प्रत्याशियों को बुधवार को चुनाव खर्च का ब्योरा देना होगा। यह दूसरा मौका है। इससे पहले 35 प्रत्याशियों ने ब्योरा नहीं दिया था। अगर इन प्रत्याशियों ने दूसरी बार भी ब्योरा नहीं दिया तो वाहनों की अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा। इसके बाद भी अगर प्रत्याशी प्रचार में वाहनों का इस्तेमाल करेंगे तो उन्हें जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

तीनों सीटों पर कुल 39 प्रत्याशी मैदान में हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रत्याशियों को 28 जनवरी और 2 व 6 फरवरी को चुनाव खर्च का हिसाब देने का आदेश दिया था। 28 जनवरी को केवल चार प्रत्याशियों ने ब्योरा दिया था। बाकी को नोटिस जारी कर 48 घंटे का समय दिया गया था। नोटिस के बाद भी केवल सात प्रत्याशियों ने खर्च का ब्योरा दिया। बुधवार को अब सभी प्रत्याशी को ब्योरा देना होगा।
अगर पहली बार ब्योरा नहीं देने वाले प्रत्याशियों ने हिसाब नहीं दिया तो प्रचार के लिए वाहनों की अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वाहनों की अनुमति रद्द करने की सूचना स्टेटिक और अन्य टीम को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें