फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलभराव और जाम के कारण रेंगते रहे वाहन

विज्ञापन
नोएडा के सेक्टर-60 में यू-फ्लैक्स कंपनी के पास भरा पानी ।
विज्ञापन
नोएडा। बारिश के कारण जगह-जगह जलभराव और जाम से बृहस्पतिवार को पूरा शहर जूझता रहा। शाम को व्यस्त समय में सड़कों पर वाहन रेंगते रहे। प्राधिकरण के जलभराव नहीं होने और जाम की समस्या दूर करने के दावे धरे रह गए।
विज्ञापन

प्राधिकरण ने शहर के 25 प्वाइंट पर जलभराव न होने का दावा किया था। सीईओ ने नौ बिंदुओं पर संबंधित अधिकारियों को काम करने के निर्देश भी दिए थे। उच्चाधिकारियों को यह संदेश दिया गया कि इस बार जलभराव की समस्या दूर कर दी गई है, लेकिन बारिश होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को जलभराव वाले स्थानों की दौड़ लगानी पड़ रही है।
एलिवेटेड रोड के नीचे यूफ्लेक्स के पास बृहस्पतिवार को भी जलभराव ने वाहन चालकाें को परेशान किया। वहीं, सेक्टर-18 की ओर से सेक्टर-60 की ओर आने वाले वाहनों की लंबी कतार एलिवेटेड रोड पर लग गई। इससे वाहन चालक काफी देर तक जाम में फंसे रहे। इसी तरह से सेक्टर-63 में भी जलभराव से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। जलभराव की वजह से तीन लेन की सड़क पर दो लेन में काम चलाना पड़ा। इधर, लिंक रोड पर शाम को फिर वाहनों की कतार लगी रही। काफी मशक्कत के साथ रेंगते हुए वाहन निकलते रहे। यहां ट्रैफिक पुलिस भी अपने काम में लगी रही। इसके अलावा सेक्टर-22, 12, 58, 59 समेत कई सेक्टरों में परेशानी हुई।
विज्ञापन

जलभराव में खड़े होकर यातायात संचालन करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर फेज-2 में रोड पर मंगलवार को जलभराव में खड़े होकर यातायात को संचालित करने वाले दोनों पुलिसकर्मियों की क्षेत्र में खूब प्रशंसा हो रही है। बृहस्पतिवार को रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा के सदस्यों ने ईकोटेक-3 थाने में पहुंचकर कांस्टेबल कौशलेंद्र और रवि कुमार को सम्मानित किया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ अपनी जिम्मेदारी का सही ढंग से निर्वाह नहीं करने वाले कर्मचारी व अधिकारियों की वजह से लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। वहीं, दूसरी ओर ऐसे हालात में दोनों पुलिसकर्मियों ने गंदे पानी में काफी देर खड़े होने में जरा भी परहेज नहीं किया। दोनों पुलिसकर्मियों के प्रयास से अन्य कर्मचारी व आम लोगों को भी प्रेरणा मिली है। इस मौके पर अशोक अग्रवाल, कपिल शर्मा, विकास गर्ग, कपिल गुप्ता, राकेश शर्मा, मुकुल गोयल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें