फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: न्यूजीलैंड, इटली या ऑस्ट्रिया बन सकते है सहयोगी देश

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक सप्ताह में तय होगा यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का सहयोगी देश
विज्ञापन

-25 से 29 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा में होगा ट्रेड शो का चौथा संस्करण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 से 29 सितंबर के बीच उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 का चौथा संस्करण आयोजित होगा। इस संस्करण के सहयोगी देश का चयन एक सप्ताह के अंदर होने की उम्मीद है। अफसरों ने बताया कि इस बार चार देशों का नाम प्रस्तावित किया गया है। इनमें से किसी एक का चयन किया जाएगा। न्यूजीलैंड, इटली व ऑस्ट्रिया के अलावा वियतनाम से भी बातचीत चल रही है। मुख्यमंत्री ने एक सप्ताह के अंदर सहयोगी देश का चयन करने के निर्देश दिए हैं। न्यूजीलैंड के साथ भारत सरकार ने हाल ही में एफटीए किया है। जबकि इटली और ऑस्ट्रिया भी बड़ा बाजार है। वियतनाम पहले भी सहयोगी देश रहा चुका है। अफसरों ने बताया कि सहयोगी देश को प्रदर्शनी में बड़ा स्थान मिलता है।
विज्ञापन


ट्रेड शो आयोजन को लेकर शुक्रवार को इंडिया एक्सपो मार्ट में उच्च स्तरीय बैठक हुई। इसमें पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीएम मेधा रूपम के अलावा तीनों प्राधिकरण के सीईओ मौजूद रहें। बैठक में सुरक्षा से लेकर यातायात व्यवस्था पर चर्चा हुई। संबंधित अफसरों को कार्य योजना पर काम करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें