फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: देरी से खुल रहा नोएडा स्टेडियम, टहलने जाने वाले और खिलाड़ी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-21 ए नोएडा स्टेडियम सुबह समय से नहीं खुलने से टहलने जाने वालों व खिलाड़ियों को परेशानी हो रही है। आम तौर पर गर्मी के दिनों में स्टेडियम के कुछ एक गेट छोड़कर 4 बजे तक खुल जाते हैं। लेकिन पिछले कुछ दिनों में ऐसा हुआ है कि कई दिन सुबह 5.30 तक गेट बंद रहते हैं। ऐसे में सुबह टहलने पहुंचने वाले और खिलाड़ी गेट पर खड़े होकर इंतजार करते हैं। शनिवार की सुबह भी कुछ ऐसा ही हुआ। देरी के चलते बड़ी संख्या में सुबह टहलने वाले लोग इंतजार करते रहे। लोगों ने सोशल मीडिया व विभिन्न माध्यम से नोएडा प्राधिकरण से स्टेडियम समय से खुलवाने की मांग की है। प्राधिकरण के जीएम एस पी सिंह ने कहा कि स्टेडियम निर्धारित समय से खुले यह सुनिश्चित करवाया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें