फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: सीएम योगी का सपा और बसपा पर हमला, कहा-भाजपा ने जाति-मजहब की दीवार तोड़कर बुलंदशहर का विकास किया

Sun, 30 Jan 2022 10:20 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सीएम योगी ने लिखा कि -आज मैं मां गंगा-यमुना की अविरल-अविचल बहती धाराओं के मध्य स्थित बुलंदशहर की महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरा पर आप सबके बीच रहूंगा। जिस प्रकार मां गंगा बिना भेदभाव के सबका कल्याण करती हैं, उसी प्रकार भाजपा ने भी जाति-मजहब की दीवारों को तोड़कर बुलंदशहर का समग्र विकास किया है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने एक के बाद एक पांच ट्विट किए। 
विज्ञापन


सीएम योगी ने लिखा कि -आज मैं मां गंगा-यमुना की अविरल-अविचल बहती धाराओं के मध्य स्थित बुलंदशहर की महाभारतकालीन ऐतिहासिक धरा पर आप सबके बीच रहूंगा। जिस प्रकार मां गंगा बिना भेदभाव के सबका कल्याण करती हैं, उसी प्रकार भाजपा ने भी जाति-मजहब की दीवारों को तोड़कर बुलंदशहर का समग्र विकास किया है।

'पहले की सरकारों में बुलंदशहर का किसान सम्मान और सुविधा से वंचित था। लेकिन भाजपा सरकार ने किसानों का मान बढ़ाया है। 'पीएम किसान सम्मान निधि योजना' के अंतर्गत 3,86,680 कृषकों को 558.86 करोड़ की धनराशि प्रदान कर आर्थिक संबल प्रदान किया गया है। खुशहाल किसान हमारी प्रतिबद्धता है।
विज्ञापन


अब बुलंदशहर के युवाओं को मेडिकल शिक्षा हेतु पलायन नहीं करना पड़ेगा। यहां 254 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय मेडिकल कॉलेज का नामकरण श्रद्धेय कल्याण सिंह जी 'बाबूजी' की स्मृति में हुआ है। यह जनपद विश्वस्तरीय 'गंगा एक्सप्रेस-वे' से जुड़कर बहुआयामी विकास की नई गाथा लिखेगा।
 
विज्ञापन

पहले की सरकारों में हाशिए पर जा चुके बुलंदशहर की नायाब शिल्पकारी के प्रतीक 'सिरेमिक उत्पादों' को भाजपा सरकार ने ओडीओपी के माध्यम से बढ़ावा दिया। शिल्पकारों को 51 करोड़ से अधिक ऋण प्रदान किया व कांच, लकड़ी, कपड़ा सहित अनेक उद्योगों को बढ़ावा देकर उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।

बुलंदशहर में भाजपा सरकार अनाथ, निराश्रित एवं श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा हेतु 71.16 करोड़ की लागत से अटल आवासीय विद्यालय का निर्माण करवा रही है। वहीं, न्यायिक कार्य की सुगमता के लिए 41 करोड़ से अधिक की लागत से यहां 19 कोर्टरूम का निर्माण भी हो रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें