केंद्रीय गृह मंत्री ने 26 जनवरी को की थी जाट नेताओं के साथ बैठक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 26 जनवरी को दिल्ली में पश्चिमी यूपी के जाट नेताओं से बैठक करने के बाद अखिलेश-जयंत की जोड़ी ने भी इस क्षेत्र में अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू करने का फैसला किया था। इसी के तहत अखिलेश यादव शुक्रवार को मुजफ्फरनगर जाने वाले थे। हालांकि शुक्रवार को उन्होंने दावा किया उनके हैलीकॉप्टर को दिल्ली में रोक दिया गया है और उन्हें मुजफ्फरनगर नहीं जाने दिया जा रहा है।