फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जालसाजी में फरार चल रहे 50 हजारी को यूपीएसटीएफ ने गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीनगर। मकान के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 15 लाख रुपये हड़पने के मामले में फरार चल रहे 50 हजार के इनामी योगेश गुप्ता को यूपीएसटीएफ ने रविवार रात मेरठ से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी दो साल से फरार चल रहा था।
विज्ञापन

मोदीनगर की देवेंद्पुरी कॉलोनी निवासी महिला अलका की शिकायत के अनुसार वर्ष 2022 में आरोपी योगेश गुप्ता ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर उन्हें 15 लाख रुपये में मकान बेचा था। कुछ दिन बाद अलका को जानकारी लगी कि मकान मोदी समूह का है जिसका बैनामा नहीं हो सकता। अलका ने वर्ष 2023 में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी लगातार फरार चल रहा था।
पुलिस कमिश्नर ने आरोपी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित कर दिया गया। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि यूपीएसटीएफ ने आरोपी योगेश गुप्ता निवासी काली पलटन थाना सदर बाजार मेरठ को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें