फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हिंदी भवन के पास सरेराह पति ने महिला पर चाकू से किए कई वार

विज्ञापन
जिला एमएमजी अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती पति द्वारा धारदार हथियार से हमला किए जाने से घायल महि
विज्ञापन
गाजियाबाद। बाइक सवार पति ने अपने एक दिव्यांग साथी के साथ मिलकर सोमवार को पत्नी सीमा पर चाकुओं से हमला कर दिया। पति ने सीमा पर सरेराह ताबड़तोड़ चाकू से कई वार किए। चाकू सीमा की गर्दन, पेट और हाथ पर लगे। शोर मचाने पर आरोपी बाइक पर सवार होकर भाग गए। लहूलुहान महिला सड़क पर जा गिरी और जान बचाने की गुहार लगाई। जिला अस्पताल में भर्ती घायल सीमा ने पति रमेश और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम (प्रभारी) प्रियाश्री पाल ने बताया कि सिहानी गेट थाना क्षेत्र के लोहियानगर में रहने वाली सीमा (35) अपने घर से आरडीसी में स्थित चाय की दुकान खोलने के लिए सोमवार की सुबह करीब नौ बजे निकली। जब वह हिंदी भवन के सामने पहुंची तो पीछे से आए दो बाइक सवारों ने पैदल जा रही सीमा पर हमला कर दिया। महिला के मुताबिक हमलावरों में उनका पति रमेश कुमार निवासी ग्राम रुकी देवी थाना बादलपुर जनपद गौतमबुद्धनगर और उसका एक अज्ञात दोस्त होना बताया है।
सीमा के मुताबिक 15 वर्ष पूर्व उनकी शादी रमेश से हुई थी। उनकी दो संतानों में बेटा पीयूष(11) और बेटी(13) है। चार वर्ष से पति से विवाद चल रहा है। दोनों बच्चे उसके साथ रहते हैं और वह आरडीसी में चाय की दुकान चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें