फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जर्जर स्कूलों और टूटी सड़कों से नहीं पहचाना जाएगा उत्तर प्रदेश, जल जीवन मिशन के स्टॉल पर दिखेगी नई तस्वीर

Tue, 24 Sep 2024 11:57 AM IST
निकिता गुप्ता अंकुर त्रिपाठी, अमर उजाला, ग्रैटर नोएडा

सार

उत्तर प्रदेश के गांवों की पहचान अब बदल रही है। जल जीवन मिशन के स्टॉल पर यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में बदलते प्रदेश की तस्वीर दिखाई देगी।
 
विज्ञापन
जल जीवन मिशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गांवों की पहचान अब जर्जर स्कूलों और टूटी सड़कों से नहीं, बल्कि हाईटेक सुविधाओं से हो रही है। नालेज पार्क स्थित इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 25 सितंबर से शुरू हो रहे यूपी अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में जल जीवन मिशन के स्टॉल पर प्रदर्शकों को बदलते उत्तर प्रदेश की नई तस्वीर देखने को मिलेगी।

विज्ञापन


इस मेले में करीब 80 देशों से आए प्रदर्शक जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकसित हो रहे मॉडल गांवों की विशेषताओं को प्रदर्शित करेंगे। हर घर जल गांव मॉडल में नल, गौशाला, प्राथमिक विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, सीएम आवास योजना, सर्व शिक्षा अभियान, जिम और पुस्तकालय जैसी सुविधाएं होंगी। इसके अलावा, गांवों में महिलाओं को मिलने वाली रसोई गैस से उनके जीवन में आए बदलाव को भी दर्शाया जाएगा।

जल जीवन मिशन के मीडिया प्रभारी हेमंत यादव ने बताया कि यह पहला अवसर है जब यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना बड़े निवेशकों, उद्योगपतियों और देशी-विदेशी मेहमानों का ध्यान आकर्षित कर रही है। इस बार स्टॉल में कई नए बदलाव भी शामिल होंगे, जो दर्शाएंगे कि उत्तर प्रदेश तेजी से विकसित हो रहा है और वहां की जनता को मिल रही सुविधाओं में क्या-क्या सुधार हो रहे हैं।
विज्ञापन


स्टॉल पर रखी नल की टोंटी, हर घर में पानी पहुंचाने का प्रतीक होगी। इसके साथ ही, यह संदेश भी दिया जाएगा कि पानी की हर एक बूंद को बचाना जीवन के लिए आवश्यक है। पिछले सत्र में, कई विदेशी मेहमानों ने यहां सेल्फी खींची और कहा कि उत्तर प्रदेश में बदलाव स्पष्ट रूप से नजर आ रहा है। इसके अतिरिक्त, सर्व शिक्षा अभियान के तहत बेसिक शिक्षा विभाग की योजनाओं की जानकारी भी प्रदर्शित की जाएगी। परिषदीय स्कूलों में छात्रों को मिलने वाली सुविधाओं और कायाकल्प से लेकर निपुण भारत अभियान पर किए गए कार्यों को भी मॉडल गांव में दर्शाया जाएगा।

इस मेले में उत्तर प्रदेश की नई पहचान और विकास की गाथा को दर्शाते हुए, लोग एक नई उम्मीद और बदलाव के संकेत के साथ आगे बढ़ेंगे। यह एक ऐसा अवसर है, जहां प्रदेश के हर नागरिक को अपनी प्रतिभा और विकास की कहानी साझा करने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें