फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 2.20 करोड़ के गबन का आरोप, परचेज मैनेजर सहित तीन पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार भाव से अधिक रेट पर फैक्टरी के लिए सामान की करवाई खरीदारी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। कासना कोतवाली क्षेत्र स्थित एक फैक्टरी प्रबंधन ने परचेज मैनेजर व सुपरवाइजर पर धोखाधड़ी कर डेढ़ करोड़ रुपये गबन करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही फैक्टरी में अकाउंट विभाग में कार्यरत एक एग्जीक्यूटिव पर भी 70 लाख रुपये गबन करने का आरोप लगा है। आरोप है कि इन्होंने मिलकर बाजार भाव से अधिक रेट पर फैक्टरी के लिए सामान की खरीदारी करवाई। इसके साथ ही कमीशन भी ली। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू की है।
विज्ञापन

फैक्टरी के एक अधिकारी हेमंत सेंगर ने इस मामले में परचेज मैनेजर तपन कुमार, स्टोर सुपरवाइजर चंद्रमणि शर्मा और एग्जीक्यूटिव सोनू के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज करवाया है। आरोप है कि इन्होंने मिलीभगत करके प्रबंधन को करोड़ों की आर्थिक क्षति पहुंचाई है। फैक्टरी प्रबंधन द्वारा खरीदे गए सामान का हिसाब करवाया गया तो करीब डेढ़ करोड़ रुपये की हेराफेरी का मामला सामने आया। अकाउंट में कार्यरत एग्जीक्यूटिव द्वारा भी 70 लाख रुपये गबन का पता चला। जब इनको पूछताछ के लिए बुलाया गया तो यह बीमारी का बहाना बनाकर छुट्टी पर चले गए। इसके बाद इन्होंने नौकरी छोड़ दी। घोटाला उजागर होने पर पुलिस से शिकायत की गई है। कासना कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें