केशव ने ट्वीट किया, 'सिराथू में भारी अंतर से कमल खिलेगा। साइकिल पंचर है। उसे बनाने में 25 साल लगेंगे।'
यूपी मतदान की मतगणना में भाजपा को स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि जनता ने परिवारवाद की राजनीति को खारिज कर विकास के लिए वोट दिया। हमें यह कभी नहीं लगा था कि बसपा इतना खराब प्रदर्शन करेगी। समाजवादी पार्टी ने भी चतुराई से चुनाव लड़े। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि राजनीतिक दलों को जनता के लिए जमीन पर काम करना होगा।