फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Result: खराब प्रदर्शन के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने मीडिया पर उतारा गुस्सा, कहा- टीवी डिबेट में शामिल नहीं होंगे प्रवक्ता

Sat, 12 Mar 2022 11:04 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, लखनऊ

सार

गुरुवार को जारी हुए चुनाव परिणामों में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर पहुंची सपा ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं बसपा का प्रदर्शन बहुत खराब हो गया है। बसपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिल सकी है।
विज्ञापन
मायावती - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव परिणाम जारी होने के बाद बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के खराब प्रदर्शन के बाद प्रमुख मायावती ने मीडिया पर अपना गुस्सा उतारा है। उन्होंने घोषणा की है कि उनकी पार्टी का कोई भी प्रवक्ता टीवी डिबेट में शामिल नहीं होगा।

विज्ञापन


मायावती ने शनिवार सुबह ट्वीट किया,  यूपी विधानसभा आमचुनाव के दौरान मीडिया द्वारा अपने आकाओं के दिशा-निर्देशन में जो जातिवादी द्वेषपूर्ण व घृणित रवैया अपनाकर अम्बेडकरवादी बीएसपी मूवमेन्ट को नुकसान पहुंचाने का काम किया गया है वह किसी से भी छिपा नहीं है। इस हालत में पार्टी प्रवक्ताओं को भी नई जिम्मेदारी दी जाएगी।'

विज्ञापन

उन्होंने आगे ट्वीट किया, 'पार्टी के सभी प्रवक्ता सुधीन्द्र भदौरिया, धर्मवीर चौधरी, डॉ. एमएच खान, फैजान खान व सीमा कुशवाहा अब टीवी डिबेट आदि कार्यक्रमों में शामिल नहीं होंगे।'

चुनाव में बसपा को मिली सिर्फ एक सीट

गुरुवार को जारी हुए चुनाव परिणामों में भाजपा गठबंधन ने 273 सीटों पर जीत दर्ज की है। दूसरे नंबर पर पहुंची सपा ने 125 सीटों पर जीत दर्ज की है वहीं बहुजन समाज पार्टी (बसपा) का प्रदर्शन बहुत खराब हो गया है। बसपा को सिर्फ एक सीट पर जीत मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें