फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: आप ने जारी की 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट, कुल 377 उम्मीदवार घोषित

Fri, 11 Feb 2022 10:48 PM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नई दिल्ली

सार

आप ने आजमगढ़ की अतरौलिया सीट से रमेश कुमार पाण्डेय, मेहनगर सीट से गीतांजलि राघव, बलिया की बेलथरा रोड विधानसभा सीट से दयानंद राम, बलिया की फेफना सीट से लक्ष्मण सेंगर, भदोई की औराई से महेन्द्र कुमार चौधरी, देवरिया से हरिनारायण चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
आप नेता संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी ने शुक्रवार सुबह यूपी के विधानसभा चुनावों के लिए 12 प्रत्याशियों की एक और लिस्ट जारी की है। यह आम आदमी पार्टी की 13वीं लिस्ट है और अब तक पार्टी प्रदेश में 377 प्रत्याशियों की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सदस्य संजय सिंह ने ट्वीट कर लिस्ट की जानकारी दी।

विज्ञापन


संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और केन्द्रीय नेतृत्व की ओर से 12 प्रत्याशियों की सूची को अंतिम रूप दिया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने भी घोषित प्रत्याशियों को बधाई देते हुए पूरी तरह से चुनाव में जुट जाने की अपील की है।

विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जारी लिस्ट में आजमगढ़ की अतरौलिया विधानसभा सीट से रमेश कुमार पाण्डेय, मेहनगर सीट से गीतांजलि राघव, बलिया की बेलथरा रोड विधानसभा सीट से दयानंद राम, बलिया की फेफना सीट से लक्ष्मण सेंगर, भदोई की औराई से महेन्द्र कुमार चौधरी, देवरिया से हरिनारायण चौहान, जौनपुर की मछलीशहर सीट से प्रेम चंद्र गौतम, जौनपुर की मड़ियांव से अच्छे लाल यादव, कुशीनगर की पडरौना से रविशंकर सिंह, सोनभद्र की दुधी से पुष्पा देवी, सोनभद्र की घोरावल से जय शंकर पाण्डेय, संतकबीरनगर की खलीलाबाद से सुबोध यादव को टिकट दिया गया है। 

आजमगढ़, बरहज और महाराजगंज में बदले प्रत्याशी

आप ने तीन विधानसभाओं के प्रत्याशियों को बदल दिया है। नए प्रत्याशियों में आजमगढ़ से कृपाशंकर पाठक को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि देवरिया की बरहज विधानसभा से गिरेन्द्र प्रताप यादव को और महाराजगंज अमरनाथ पासवान को टिकट दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें