फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: कोरोना संक्रमित भी कर सकेंगे मतदान, चुनाव आयोग ने दी मतदाताओं को यह सुविधा

Sat, 08 Jan 2022 04:19 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। 80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के लिए मतदान की विशेष व्यवस्था की गई है। 
विज्ञापन
UP Chunav 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने इसकी घोषणा की है। कोरोना संक्रमण की वजह पनपे हालातों को लेकर लंबे अर्से से यह चर्चा हो रही थी कि, कोरोना संक्रमित व्यक्ति कैसे मतदान कर सकेगा। इस सवाल का जवाब भी चुनाव आयोग ने दे दिया है। 

विज्ञापन


संक्रमित व्यक्ति के लिए मतदान की विशेष सुविधा
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति के लिए मतदान की विशेष सुविधा की गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा है कि ऐसे लोग पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं। आयोग ने सभी चुनाव वाले राज्यों के केंद्रीय गृह सचिव, केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव और चिकित्सा विशेषज्ञों, मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों के साथ मौजूदा कोविड की स्थिति और उनके द्वारा किए जा रहे उपायों के बारे में भी विचार-विमर्श किया।

 

लोकतंत्र में वोट और मतदाताओं की सुरक्षा समान रूप से महत्वपूर्ण

कहा कि लोकतंत्र में वोट और मतदाताओं की सुरक्षा, दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। इसलिए, आयोग का यह कर्तव्य है कि वह आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 के तहत अपने संवैधानिक जनादेश और प्राधिकरणों / समितियों (समितियों) को पूरा करे। ताकि महामारी के दौरान भी चुनावों कराने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे के अनुसार समर्थन दिया जा सके।

 

रोड शो, साइकिल रैली और पदयात्रा पर रोक

कोरोना संक्रमण को देखते हुए रोड शो, साइकिल रैली और पदयात्रा पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही आयोग ने राजनीतिक दलों से अपील की है कि वो ज्यादा से ज्यादा डिजिटल व वर्चुअल साधनों का ही प्रयोग करें। डोर टू डोर अभियान में अधिकतम पांच लोग ही शामिल हो सकेंगे। चंद्रा ने कहा कि यूपी विधानसभा का कार्यकाल कुछ ही महीने में पूरा हो रहा है।

 
विज्ञापन

नियमों का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्णय

कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए चुनाव की प्रक्रिया पूरी करवाना एक चुनौती है। ऐसे में हमने सुरक्षा नियमों का पालन करते हुए चुनाव कराने का निर्णय लिया है। प्रदेश में 403 सीटों पर मतदान होगा। इस बार प्रदेश में करीब 15 करोड़ मतदाता हैं। इसके लिए 5 जनवरी को मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है।

चुनाव आयोग का कहना है कि यदि किसी मतदाता के शरीर का तापमान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्धारित मानदंडों से अधिक है, तो उसको एक टोकन दिया जाएगा। साथ ही उससे मतदान के अंतिम घंटे में आने के लिए कहा जाएगा। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें