फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Assembly Election 2022: चंद्रशेखर का एलान- 33 सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, गोरखपुर से खड़े हो सकते हैं आजाद

Tue, 18 Jan 2022 04:11 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
विज्ञापन
चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी - फोटो : Agency
विज्ञापन

आजाद समाज पार्टी उत्तर प्रदेश में अपने बूते विधानसभा चुनाव लड़ेगी और सभी 403 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतारेगी। अभी तक किसी पार्टी से गठबंधन नहीं हुआ है लेकिन वह जल्द बड़ी खबर सुना सकते हैं। ये बात आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कही।

विज्ञापन


वे मंगलवार को ग्रेनो में आयोजित प्रेसवार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अखिलेश यादव और सपा का नाम लिए बिना कहा कि उनसे 25 सीटों पर वार्ता चल रही थी लेकिन उन्हें धोखा मिला। 33 सीटों पर जल्द प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की जाएगी। इनमें वे 25 सीट भी शामिल हैं, जिन पर वार्ता चल रही थी।

Trending Videos

ग्रेटर नोएडा पहुंचे चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि मैं एक युवा हूं। मैंने जीवन में सिर्फ लड़ना सीखा है। मैंने व्यक्तिगत या राजनीतिक सुख की परवाह नहीं की। पिछले दिनों में मीडिया से बात करते हुए मैं भावुक भी हुआ।

पांच सालों में बहुत कुछ खोया

उन्होंने कहा कि मैंने पिछले पांच सालों में बहुत कुछ खोया है। चाहे वह हाथरस का मामला हो या फिर प्रयागराज, आगरा, लखीमपुर और शाहीन बाग का हो। झुका तो मैं सरकार से तब भी नहीं था। जब मैंने रासुका और लाठियां झेलीं और 16 महीने में जेल में रहा था। हमारी लड़ाई सत्ता के साथ व्यवस्था परिवर्तन की है।

उन्होंने कहा कि आज जो गठबंधन सामाजिक न्याय की बात कर रहा है, वह बिना दलितों के खोखला है। पिछले दो महीने में उनके साथ छल हुआ। हम राजनीति की इन बातों को समझ नहीं पाए। क्योंकि हम नए लोग हैं और ईमानदार है। कुछ लोगों के लिए ये हंसी का विषय हो सकता है कि चंद्रशेखकर को उन्होंने बेवकूफ बना दिया। हम स्वाभिमान से समझौता नहीं कर सकते और न ही किसी के सामने झुकेंगे।
विज्ञापन

भाजपा लौटी तो भुगतना होगा खामियाजा

आजाद ने कहा कि अगर विपक्ष के बिखराव की वजह से भाजपा दोबारा सत्ता में लौटती है, तो इसका खामियाजा न केवल मुझे बल्कि मुझ जैसे लाखों निर्दोष लोगों को भुगतना पड़ेगा। ये मेरा दर्द है। पिछले दो महीने में चंद्रशेखर आजाद अपना नजरिया खो बैठा है। मुझे लगता है कि जो पांच साल फील्ड में नहीं आते उन्हें भी ऐसी राजनीति करनी चाहिए। मैं समझता हूं मेरी ताकत मेरे कार्यकर्ता हैं, जिन्होंने सरकार से मोर्चा लेकर विपक्ष की भूमिका अदा की।

‘बसपा सुप्रीमो से आप बात करा दो’

आजाद ने कहा कि वह 30 फीसदी उम्मीदवार दलित, 42-45 पिछड़ा वर्ग और 18 फीसदी मुस्लिम चुनाव मैदान में उतारेंगे। उन्होंने सपा से गठबंधन होने से साफ इंकार किया लेकिन जब उनसे पूछा गया कि दलितों की राजनीति आसपा और बसपा करते हैं, तो आपस में गठबंधन क्यों नहीं करते। इस पर वह बोले कि वह बात नहीं करतीं, आप करा सकते हो तो आप बसपा मुखिया से बात करा दो।

गोरखपुर सीट से लड़ सकते हैं चंद्रशेखर

चंद्रशेखर से जब यह पूछा गया कि वह कहां से चुनाव लड़ेंगे, तो उन्होंने कहा कि वह गोरखपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। लेकिन उन्होंने कहा कि वह इसकी घोषणा बाद में करेंगे। उन्होंने बताया कि अब वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेंगे। वह जल्द गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, सहारनपुर आदि जिलों की विधानसभा सीटों पर 33 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें