फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: नोएडा में निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दो मजदूरों की मौत, दो की हालत नाजुक

Tue, 11 Jan 2022 09:42 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में डी-96 प्लॉट आनंद सागर का है। यहां मंगलवार को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक दीवार गिर गई। हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत नाजुक है।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा के सेक्टर-26 में मंगलवार को खुदाई के दौरान निर्माणाधीन मकान की दीवार गिर गई। हादसे में एक महिला समेत दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो मजदूरों का गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन


एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि सेक्टर-26 में डी-96 प्लॉट आनंद सागर का है। यहां मंगलवार को मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। खुदाई के दौरान अचानक दीवार गिर गई। इससे छत्तीसगढ़ निवासी पुष्पा (40), भरत पटेल (50) व माया (32) और बिहार निवासी माया (30) दब गए। 

पुलिस व दमकल की टीम ने चारों घायलों को बाहर निकालकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान घायल पुष्पा व भरत की मौत हो गई। मामले में अभी तक मृतक व घायलों के परिजनों की तरफ से कोई शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें