फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्सप्रेसवे पर दो अंडरपास जल्द राह करेंगे आसान

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोंडली व एडवांट अंडरपास के निर्माण के कारण वाहन चालकों को रोजाना जाम का सामना करना पड़ रहा है। इसे देखते हुए प्राधिकरण ने दोनों परियोजनाओं के निर्माण कार्य को तेज करा दिया है। प्राधिकरण के पीजीएम राजीव त्यागी ने रविवार को मौके पर पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने एडवांट अंडरपास को 31 जुलाई और कोंडली अंडरपास के कार्य को 30 जून से पहले पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोंडली अंडरपास का निर्माण कार्य 90 प्रतिशत पूरा हो चुका है। योजना पर कुल 44.90 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसकी कुल लंबाई 785 मीटर है। अंडरपास के निर्माण कार्य पूरे होनेे से सेक्टर-150, 149, 148, 153, 151 और 152 के अलावा कोंडली, गढ़ी समस्तीपुर, मोमनाथल, सफीपुर आदि गांव में रहने वाले लोगों को सहूलियत मिलेगी।
वहीं, एडवांट अंडरपास के निरीक्षण के दौरान उन्होंने वर्क सर्किल के प्रबंधक केवी सिंह को निर्देशित किया कि एडवांट टावर के समीप निर्माणाधीन अंडरपास का निर्माण कार्य 31 जुलाई से पहले पूरा कराएं। परियोजना का करीब 82 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। इसके पूरा होने से सेक्टर-135, 136, 137, 142, 141, 167, 168 समेत गढ़ी शहदरा, वाजिदपुर, मंगरौली, छपरौली आदि गांवों के लोगों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल जाएगी। अंडरपास की कुल लंबाई करीब 630 मीटर है, जिस पर करीब 4.87 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें