फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेनो में तीन दिन में दो घरों से दो कछुए बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो:
विज्ञापन

ग्रेनो में तीन दिन में दो घरों से दो कछुए बरामद
-ग्रेटर नोएडा के सेक्टर ओमीक्रॉन-2 और मथुरापुर गांव से मिले हैं, वन विभाग की टीम जांच में जुटी
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर ओमीक्रॉन-2 और मथुरापुर गांव से तीन दिन के अंदर दो कछुओं को बरामद किया गया है। इनमें से एक कछुआ जख्मी मिला है। जबकि एक को बाल्टी के अंदर पानी में रखा गया था। बताया जा रहा है कि दोनों कछुए इंडियन फ्लैप-शेल नस्ल के हैं। उनको घर में रखना प्रतिबंधित है। हालांकि वन विभाग का कहना है कि कछुओं की नस्ल की जांच होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

वन विभाग के अफसरों ने बताया कि रविवार को सेक्टर ओमीक्रॉन-2 सेक्टर के मकान नंबर बी-32 में कछुआ होने की शिकायत मिली। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची तो घर के अंदर एक बाल्टी में कछुआ मिला। पानी गंदा था। पूछताछ में मकान मालिक ने बताया कि रास्ते में मिला था तो बाल्टी में रख दिया। वन विभाग ने कछुओं कब्जे में ले लिया है। वहीं, मंंगलवार को मथुरापुर गांव के परचून की दुकान मालिक के घर पर कछुआ मिला है। वन विभाग की टीम पहुंची और कछुआ को अपने कब्जे में ले लिया। शिकायतकर्ता व पशु प्रेमी कावेरी राणा ने बताया कि कछुए के पैर में चोट लगी है। किसी तार से कटने की आशंका है। उनकी टीम कछुआ का इलाज कर रही है। दोनों कछुआ प्रतिबंधित नस्ल के हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो अलग-अलग घरों में कछुए मिले हैं। उनको कब्जे में लेकर जांच शुरू की है। अगर कछुआ प्रतिबंधित नस्ल के होंगे तो संबंधित लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
पीके श्रीवास्तव, प्रभागीय वनाधिकारी गौतमबुद्ध नगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें