फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: 80 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
-रेलवे पुल के पास पुलिस ने पकड़ा, आरोपियों के पास मिले गांजे की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) मेरठ टीम ने सूरजपुर कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम से अधिक अवैध गांजा बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद गांजे की कीमत 12 लाख रुपये से अधिक की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त ब्लैक रंग की क्रेटा कार को भी जब्त किया है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है कि शनिवार रात पुलिस टीम अपने क्षेत्र में गश्त कर रही थी। रेलवे पुल के पास सर्विस रोड पर चेकिंग के दौरान मेरठ की एएनटीएफ टीम भी मौके पर पहुंची। एएनटीएफ टीम ने मुखबिर की सूचना दी कि गांव दुजाना बादलपुर निवासी रविन्द्र नागर (32) और बुलंंदशहर निवासी मोन्टी (22) क्रेटा कार से कासना परी चौक की ओर से गांजा लेकर सूरजपुर की तरफ सप्लाई के लिए आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने वाहन को घेरकर रोक लिया। पुलिस पूछताछ में चालक रविन्द्र नागर वर्तमान में लोट्स पार्क सोसाइटी सूरजपुर में रहता है। वहीं मोन्टी कस्बा वर्तमान में सूरजपुर में रहता है। दोनों ने कार में गांजा होने की बात स्वीकार की। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से एक अज्ञात व्यक्ति से गांजा लेकर आते है और झुग्गी-झोपड़ी क्षेत्रों, ट्रक चालकों व ऑटो चालकों को छोटी-छोटी खेप में बेचते थे। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें