नूंह। रविवार को जिले में कोरोना दो नए संक्रमित आए। वहीं दो लोग स्वस्थ भी हुए। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में कंटेनमेंट व स्केल डाउन 97- 97 जोन बनाए गए है। अब मेडिकल कॉलेज में 10 व अन्य अस्पतालों में 2 मरीज उपचारधीन है। 12 संक्रमितों को होम आइसोलेशन किया गया है। दो संक्रमित नलहड़ मेडिकल कॉलेज से मिले।
अब जिले में कुल 24 सक्रिय मरीज है। अभी तक कोरोना के जिले में 6075 संक्रमित आए है। इनमें से 5917 लोग स्वस्थ हो चुके हैं 134 लोगों की मौत हुई है। हर दिन जिले में कोरोना के औसतन करीब 500 लोगों के सैंपल लिए जा रहे हैं अभी भी 5571 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र यादव व जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. बसंत दुबे ने बताया कि जिले में कोरोना का पॉजिटिव रेट 1.85 प्रतिशत है जबकि रिकवरी रेट 97.39 प्रतिशत है लोगों को चाहिए कि वह सावधानी बरतते रहे। संवाद