फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: सुंदर भाटी गिरोह के दो और बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
- पुलिस के डर से लगातार तीसरे दिन भी गांव नहीं लौटे पुरुष और युवा
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी

दनकौर। पुलिस ने सुंदर भाटी गिरोह के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी रखते हुए शार्प शूटर संदीप नागर के सहयोगी पवन नागर और श्योपाल उर्फ सोफा को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस संदीप सहित पांच बदमाशों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं जुनेदपुर की मढ़ैया गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस पर फायरिंग और पथराव की घटना के तीसरे दिन भी गांव के पुरुष फरार रहे। पुलिस ने 36 ग्रामीणों पर मुकदमा दर्ज कर रखा है।

पुलिस ने शनिवार देर शाम पवन नागर निवासी बादलपुर और श्योपाल उर्फ सोफा निवासी बुलंदखेड़ा को भी यमुना एक्सप्रेसवे के सलारपुर अंडरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। इससे पहले शार्प शूटर संदीप नागर, अशोक शर्मा, नितिन बढ़पुरा, दिनेश घंघोला व रिंकू नरौली को बुलेट प्रूफ स्कॉर्पियो, 8 पिस्टल एक राइफल के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। शुक्रवार को गांव में हुए पथराव में कोतवाली प्रभारी दनकौर की गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। गांव में अभी भी पुलिस बल तैनात है। महिलाओं ने गांव के नाबालिग बच्चों को भी रिश्तेदारों के पास भेज दिया है। पुलिस के डर से रविवार को भी गांव में कोई पुरुष दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





पवन और श्योपाल से मिली कुछ अहम जानकारी

पुलिस के मुताबिक श्योपाल और पवन की गिरफ्तारी से कुछ अहम जानकारी मिली है। गिरोह के कुछ अन्य बदमाश पुलिस की रडार पर हैं। मामले में पुलिस जल्द कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें