फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: छह साइबर जालसाज गिरफ्तार, रेलवे के रिटायर्ड जीएम को डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख की ठगी करने का मामला

Sun, 14 Jul 2024 04:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

नोएडा साइबर क्राइम थाना पुलिस ने  रेलवे के रिटायर्ड जीएम को डराने और डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख की ठगी करने वाले छह साइबर जालसाजों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से सा मोबाइल और एक कार बरामद की है। 
 
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने के नाम पर रेलवे के रिटायर्ड जीएम को डराने और डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख की ठगी करने वाले छह साइबर जालसाजों को नोएडा साइबर क्राइम थाने की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये जालसाज स्काइप कॉल के माध्यम से फोन कर लोगों से साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने उनके पास से सा मोबाइल और एक कार बरामद की है। पुलिस इस गिरोह के अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


नोएडा साइबर क्राइम थाने के प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने रविवार को राजस्थान निवासी 23 वर्षीय किशन, लखन, महेंद्र, 32 वर्षीय संजय शर्मा, 31 वर्षीय प्रवीण जांगिड़ और 41 वर्षीय शंभू दयाल को गिरफ्तार कर लिया है। यह सभी राजस्थान के अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। इन आरोपियों ने मई महीने में नोएडा में रहने वाले रेलवे के रिटायर्ड जीएम प्रमोद कुमार के साथ डिजिटल अरेस्ट कर 52 लाख 50 हजार रुपये की ठगी की थी। 

पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह आरोपी व्हाट्सएप कॉल और स्काइप कॉल करके लोगों को फोन करते हैं और विदेश जा रहे पार्सल में ड्रग्स होने की बात बात कर मुंबई क्राइम ब्रांच द्वारा पकड़े जाने का झांसा देते हैं। इसके बाद डरा धमका कर डिजिटल अरेस्ट कर लाखों रुपये कैश फर्जी बैंक खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं। इसके बाद कैश निकाल कर आपस में बांट लेते हैं। प्राथमिक जांच में पता चला है कि इन आरोपियों ने इस तरह की 73 साइबर क्राइम की घटनाएं की हैं। इनमें केरल, राजस्थान, तमिलनाडु और तेलंगाना में चार, महाराष्ट्र में 13, मध्य प्रदेश, बिहार, दिल्ली गुजरात में 3, कर्नाटक में 10, आंध्र प्रदेश में आठ उत्तर प्रदेश में सात घटनाएं की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें