फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौड़ सिटी सेंटर की 12वीं मंजिल से गिरकर दो मजदूरों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट स्थित निर्माणाधीन गौड़ सिटी सेंटर की 12वीं मंजिल से शनिवार को दो मजदूर गिर गए। अचेत अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां दोनों ने दम तोड़ दिया। दोनों की पहचान मनोज मंडल (35) और मोहम्मद अब्दुल (19) निवासी अररिया बिहार के रूप में हुई है।
विज्ञापन

परिजनों की ओर से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
बिसरख कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित गौड़ सिटी सेंटर में निर्माण कार्य जारी है। निर्माणाधीन साइट पर दो लिफ्ट लगने की जगह बनी हुई है। एक लिफ्ट लगने का कार्य चल रहा है दूसरे के लिए जगह खाली है। 12वीं मंजिल पर खाली जगह के पास मनोज मंडल व मोहम्मद अब्दुल साफ सफाई का काम कर रहे थे। इसी बीच संतुलन बिगड़ने पर मनोज लिफ्ट के लिए बनी जगह में लटक गया। उनको बचाने के चक्कर में अब्दुल भी नीचे गिर गया। 12वीं मंजिल से गिरने पर दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें