फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दो की मौत, 11 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नूंह। खंड के गांव सौंख के पास नूंह-तावडू रोड पर बुधवार की देर रात एक सड़क हादसे दो महिलाओं की मौत हो गई। 11 लोग घायल भी हुए हैं। इनका इलाज नलहड मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। एक की हालात नाजुक होने पर दिल्ली रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार की शाम को नगीना खंड के गांव जलालपुर फिरोजपुर निवासी फकरू अपने परिवार की महिलाओं व अन्य लोगों के साथ तावडू खंड के गांव ढिढारा से ट्रैक्टर ट्रॉली में किसी परिजन को दफनाकर नूंह की ओर आ रहे थे। जैसे ही वह सौंख गांव के पास पहुंचे तो सामने से आ रही गाड़ी नंबर एचआर 28एच 6745 के चालक ने साइड में टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली का संतुलन बिगड़ गया। ट्रॉली रोड की साइड में जाकर पलट गई। उसमें सवार जमशीदा (35) पत्नी फकरू व सुब्बी उर्फ सुबीना (42) पत्नी युनुस की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर नूंह सदर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची दोनों शवों को अपने कब्जे में लेकर घायलों को नलहड मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इस दौरान गंभीर रूप से घायल खुर्शीदन की तबीयत ज्यादा बिगड़ गई उन्हें डॉक्टरों ने दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।
ये हुए घायल
इस हादसे में नसरू, फकरू (40), हारून (45), अमरूदी (60), खुर्शीदन (55), जकरिया (26), कमरूद्दीन (45), जफरू (45), नसरूद्दीन (40), एजाज (15) व सुहाना (13) घायल हो गए।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने घायल फकरू की शिकायत पर क्रेटा गाड़ी चालक के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जल्द की आरोपी की तलाश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हुई है। 11 लोग घायल हुए है।
विज्ञापन

जुगल किशोर, जांच अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें