फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर : 30 मीटर ऊंचे कंटेनर बनेंगे सुरक्षा कवच

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-93ए स्थित सुपरटेक के एपेक्स और सियान टावरों के ध्वस्तीकरण की तैयारियां तेजी से जारी हैं। 21 अगस्त को ध्वस्तीकरण से आसपास के आवासीय टावरों को क्षति पहुंचने की चिंता निवासियों में है, लेकिन इनकी सुरक्षा के लिए पुख्ता बंदोबस्त किए जा रहे हैं। टावरों के चारों तरफ 30 मीटर ऊंचाई (करीब तीन मंजिल तक) कंटेनर रखे जाएंगे। कंटेनर लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

टावरों के नजदीक से गुजर रही गैस पाइपलाइन के ऊपर सुरक्षा घेरा भी तैयार किया जा रहा है। ट्विन टावर के हर कॉलम में लोहे का जाल बनाया जा रहा है। इसके बाद इसमें विस्फोटक लगाने का काम किया जाएगा। ट्विन टावर और एमरॉल्ड कोर्ट के बेसमेंट की पार्किंग सटी होने के कारण सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें