फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर का टेस्ट ब्लास्ट आज, लोगों को घर में ही रहने की सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर के छह पिलर पर टेस्ट ब्लास्ट रविवार दोपहर 2:30 बजे होगा। इसका उद्देश्य 22 मई को होने वाले मुख्य ब्लास्ट के लिए लगने वाले विस्फोटकों की कुल मात्रा का पता लगाना है। इसके लिए जेट डिमोलिशन कंपनी के एमडी जोसफ ब्रिंकमान नोएडा आ चुके हैं। जोसफ ने ही दोनों ब्लास्ट की रूपरेखा तय की है।
विज्ञापन

वहीं, एजेंसी की ओर से सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट और एटीएस के निवासियों को एहतियातन पर्चियां बांटी गई हैं। टेस्ट ब्लास्ट के दौरान लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। साथ ही, दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक बालकनी में नहीं आने और बाहर न घूमने की सलाह दी गई है। एमरॉल्ड और एटीएस की सोसाइटी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि सोसाइटी के गेट सुबह सात बजे से बंद रहेंगे।
एडिफिस इंजीनियरिंग के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि पुलिस की निगरानी में सुबह पांच बजे पलवल से विस्फोटक को भेजा जाएगा। सुबह आठ बजे यह ट्विन टावर की साइट पर आ जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक विस्फोटकों को छह पिलर में लगाने का काम होगा। दोपहर 2:30 बजे ब्लास्ट किया जाएगा। इसमें पांच से दस किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। बेसमेंट-1 में पांच पिलर और 13वें फ्लोर पर एक पिलर पर ब्लास्ट किया जाएगा। एक मंजिल पर 170 पिलर हैं। ब्लास्ट के समय सिविल और ट्रैफिक पुलिस के 25 जवान मौजूद रहेंगे। पुलिस के कुछ जवान एमराल्ड कोर्ट और एटीएस में भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नोएडा प्राधिकरण के अधिकारी, लॉजिस्टिक की टीम, सेंट्रल बिल्डिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट की टीम, एडिफिस और जेट डिमोलिशन के अधिकारी, पीएसी और पुलिस की टीम मौजूद रहेगी।
विज्ञापन

आईआईटी चेन्नई की टीम ने लगाई कंपन मापने की मशीन
एमराल्ड कोर्ट परिसर में आईआईटी चेन्नई की टीम शनिवार को पहुंची और कंपन मापने की मशीन लगाई। इससे पता चलेगा कि विस्फोट के बाद कितना तेज कंपन हुआ। टेस्ट ब्लास्ट के बाद इसकी रिपोर्ट सीबीआरआई और प्राधिकरण को सौंपी जाएगी। इससे मुख्य ब्लास्ट में एहतियात आदि बरती जाएगी।
निगरानी करेगा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम भी मौके पर निगरानी करेगी। बोर्ड के क्षेत्रीय अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि टेस्ट ब्लास्ट की रिपोर्ट बनाई जाएगी। 22 मई को होने वाले ब्लास्ट से पहले बोर्ड की ओर से टावर गिराने का काम कर रही कंपनी एडिफिस को दिशा-निर्देश दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें