फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीवर में सफाई करने उतरे एक मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। शमशाबाद कॉलोनी में शनिवार को सीवर की सफाई करने के दौरान सीवर टैंक में गैस बनने से एक मजदूर की दम घुटने पर मौत हो गई, जबकि तीन मजदूर बेहोश हो गए। मृतक मजदूर का पुलिस ने जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया, जबकि तीनों बेहोश मजदूरों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मृतक व बेहोश हुए मजदूरों के परिजनों को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

नगर परिषद पलवल ने सीवरेज की सफाई का ठेका आंध्र प्रदेश की पॉवर मैक कंपनी को दिया हुआ है। पॉवर मैक कंपनी ने पलवल का ठेका किसी अन्य छोटी कंपनी को दिया हुआ है। शनिवार को पलवल में सीवर टैंकों की सफाई का काम चल रहा था। सफाई का काम करने वाले ठेकेदार गाजियाबाद उत्तर प्रदेश निवासी फिरोजखान के नेतृत्व में शमशाबाद कॉलोनी में सफाई कर्मचारी गाजियाबाद निवासी राहुल, रिजवान, महबूब व अकरम सीवरेज की सफाई करने के लिए टैंक में उतरे हुए थे। अचानक टैंक में गैस बननी शुरू हो गई। जिससे चारों मजदूर बेहोश हो गए। चारों मजदूरों को अचानक टैंक में बेहोश हुए देख उनके अन्य साथियों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला तथा एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने गाजियाबाद निवासी 22 वर्षीय राहुल को मृत घोषित कर दिया। रिजवान, महबूब व अकरम की हालत नाजुक देख उपचार के लिए भर्ती कर दिया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही किठवाडी पुलिस चौकी प्रभारी प्रीतम सिंह तेवतिया मौके पर पहुंच गए। उन्होंने वहां पहुंचकर मृतक मजदूर राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भिजवा दिया।
कोई उपकरण नहीं था सफाई कर्मियों के पास
सफाई करने वाले मजदूरों के अन्य साथियों का आरोप है कि सफाई के लिए सीवर के टैंक में उतरे किसी भी मजदूर को ठेकेदार द्वारा सुरक्षा के लिए उपकरण नहीं दिए गए थे। सीवरेज के टैंक में सफाई कर्मचारी केवल एक रस्सी के सहारे उसमें उतर गए और जैसे-जैसे उतरते गए वैसे-वैसे ही बेहोश होते चले गए। जिसके बाद लोगों ने जैसे-तैसे सफाई कर्मचारियों को टैंक से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को उपचार के लिए व शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया। घायलों में एक की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक व बेहोश हुए मजदूरों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है, उनके यहां पहुंचने व शिकायत देने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- प्रीतम तेवतिया, पुलिस चौकी प्रभारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें