फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा : ट्विन टावर का टेस्ट ब्लास्ट आज दोपहर में, लोगों को घर में ही रहने की सलाह

Sun, 10 Apr 2022 05:46 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

इसका उद्देश्य 22 मई को होने वाले मुख्य ब्लास्ट के लिए लगने वाले विस्फोटकों की कुल मात्रा का पता लगाना है। इसके लिए जेट डिमोलिशन कंपनी के एमडी जोसफ ब्रिंकमान नोएडा आ चुके हैं। जोसफ ने ही दोनों ब्लास्ट की रूपरेखा तय की है। 
विज्ञापन
टावर गिराने से पहले कुछ इस तरह आसपास की इमारतों को ढक दिया गया है... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेक्टर-93ए सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट के ट्विन टावर के छह पिलर पर टेस्ट ब्लास्ट रविवार दोपहर 2:30 बजे होगा। इसका उद्देश्य 22 मई को होने वाले मुख्य ब्लास्ट के लिए लगने वाले विस्फोटकों की कुल मात्रा का पता लगाना है। इसके लिए जेट डिमोलिशन कंपनी के एमडी जोसफ ब्रिंकमान नोएडा आ चुके हैं। जोसफ ने ही दोनों ब्लास्ट की रूपरेखा तय की है। 

विज्ञापन


वहीं, एजेंसी की ओर से सुपरटेक एमराल्ड कोर्ट और एटीएस के निवासियों को एहतियातन पर्चियां बांटी गई हैं। टेस्ट ब्लास्ट के दौरान लोगों को घरों में ही रहने को कहा गया है। साथ ही, दोपहर 2:15 बजे से 2:45 बजे तक बालकनी में नहीं आने और बाहर न घूमने की सलाह दी गई है। एमरॉल्ड और एटीएस की सोसाइटी में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

बताया जा रहा है कि सोसाइटी के गेट सुबह सात बजे से बंद रहेंगे। एडिफिस इंजीनियरिंग के पार्टनर उत्कर्ष मेहता ने बताया कि पुलिस की निगरानी में सुबह पांच बजे पलवल से विस्फोटक को भेजा जाएगा। सुबह आठ बजे यह ट्विन टावर की साइट पर आ जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे तक विस्फोटकों को छह पिलर में लगाने का काम होगा। 
विज्ञापन


दोपहर 2:30 बजे ब्लास्ट किया जाएगा। इसमें पांच से दस किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया जाएगा। बेसमेंट-1 में पांच पिलर और 13वें फ्लोर पर एक पिलर पर ब्लास्ट किया जाएगा। एक मंजिल पर 170 पिलर हैं। ब्लास्ट के समय सिविल और ट्रैफिक पुलिस के 25 जवान मौजूद रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें