फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रेन में परिवार से अभद्रता पर ट्वीट, दिल्ली में पकड़े आरोपी, एक समुदाय के चार लोग कर रहे थे परेशान

Sun, 17 Oct 2021 07:55 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, दादरी/नोएडा

सार

गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में रहने वाले एक परिवार के साथ मगध एक्सप्रेस ट्रेन में अभद्रता का मामला सामने आया। पीड़ित परिवार ने ट्वीट कर रेलमंत्री और अन्य अधिकारियों से मदद मांगी तो गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-हावड़ा रेलमार्ग पर मगध एक्सप्रेस से जा रहे परिवार के साथ शनिवार को एक समुदाय के चार लोगों ने अभद्रता कर दी। पीड़ित ने तुरंत ट्वीट कर रेलमंत्री और अन्य अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई। दादरी जीआरपी की सूचना पर गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस हरकत में आई और चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से अयोध्या निवासी कुलदीप चौरसिया गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी में परिवार के साथ रहते हैं। शनिवार को वह पत्नी ललिता और दो बच्चों के साथ विंध्याचल से मगध एक्सप्रेस के कोच संख्या डी-1 में नई दिल्ली जा रहे थे। 

अलीगढ़ से उनके में एक समुदाय के चार यात्री चढ़ गए। आरोपी है कि चारों पहले आपस में गाली-गलौज करने लगे। जब ट्रेन दादरी पहुंची तो तेज आवाज में फब्तियां कसना शुरू कर दिया। परेशान होकर कुलदीप ने रेलमंत्री, आरपीएफ, जीआरपी, यूपी डायल 112, गाजियाबाद पुलिस को ट्वीट कर मदद की गुहार लगाई। 
विज्ञापन


इसके बाद दादरी कोतवाली पुलिस व जीआरपी हरकत में आ गई। दादरी में ठहराव नहीं होने से जीआरपी ने गाजियाबाद और दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। जीआरपी चौकी प्रभारी रजनीश कुमार का कहना है कि दिल्ली पुलिस ने स्टेशन पर चारों आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें