फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना टीकाकरण के लिए बिना आधार नंबर वाला टोकन मान्य नहीं होगा

विज्ञापन
सेक्टर-30 स्थित जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाने के लिए लंबी लाइन में खड़ीं महिलाएं।
विज्ञापन
नोएडा। जिला अस्पताल में टीकाकरण के लिए उमड़ रही भीड़ से निपट पाना अस्पताल प्रबंधन के लिए भी परेशानी का सबब बनता जा रहा है। व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए फिर से नई पहल की गई है। अब बिना स्लॉट बुक कराए टीकाकरण के लिए पहुंचने वालों के टोकन पर आधार नंबर लिखा जाएगा। बिना आधार नंबर वाला टोकन मान्य नहीं होगा। टीकाकरण के लिए सुबह से ही अस्पताल में लोगों की भीड़ बढ़ने लगती है। टीकाकरण में देरी और लौटाए जाने की वजह से अक्सर हंगामे जैसे हालात बन जाते हैं।
विज्ञापन

लोगों की शिकायत होती है कि स्टाफ जानकारों को पिछले दरवाजे से अंदर ले जाकर नाम पंजीकृत कर देता है और घंटों से लाइन में खड़े रहने वाले लोगों को वैक्सीन नहीं होने का हवाला देकर लौटा दिया जाता है। सीएमएस डॉ. सुषमा चंद्रा ने बताया कि इस तरह की शिकायतों को ध्यान में रखकर सुबह 8 बजे से मिलने वाले टोकन पर आधार का नंबर लिखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, रजिस्टर में सीरियल नंबर, टोकन नंबर और आधार नंबर भी लिखा जा रहा है। जिन लोगों का रजिस्टर में नाम दर्ज है, उनका टीकाकरण प्राथमिकता के आधार पर लगाया जाएगा।
9693 लोगों को लगी वैक्सीन
बुधवार को जिले के 41 सरकारी केंद्रों पर 9693 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 18 वर्ष से अधिक आयु वाले 7142 लोगों को पहली और 2551 को दूसरी डोज लगाई गई।
विज्ञापन

देहात में आठ हजार लोगों ने लगवाया टीका
दादरी, बिसरख व दनकौर क्षेत्र में बुधवार को करीब आठ हजार लोगों को टीका लगाया गया है। बिसरख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 450, बादलपुर में 200, गौड़ सिटी मॉल में 250, बालक इंटर कॉलेज में 194, दादरी के धूम मानिकपुर में 200, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दादरी में 324, एनटीपीसी में 115, दनकौर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 150 को ऑनस्पॉट टीका लगाया गया। इसके अलावा जीडी गोयनका स्कूल में 203, आईटीएस कॉलेज में 195, एस्टर स्कूूल में 250 एनआईयू में 94, जेपी इंटरनेशनल स्कूल में 40 व ओमेक्स कनॉट प्लेस मॉल में 195 समेत अन्य केंद्रों पर लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें