फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डीयू में पीजी, लॉ व बीटेक की सीट स्वीकार करने का अंतिम दिन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
-दाखिले के लिए फीस का भुगतान शुक्रवार 28 जून तक किया जा सकेगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के शैक्षणिक सत्र 2024-25 में 82 स्नातकोत्तर प्रोग्राम, पांच वर्षीय लॉ प्रोग्राम (बीए एलएलबी ऑनर्स, बीबीए एलएलबी ऑनर्स) व तीन बीटेक प्रोग्राम के लिए पहले राउंड की सीटों का आवंटन किया जा चुका है। अब छात्रों के पास सीट को स्वीकार करने के लिए बुधवार शाम 4 बजकर 59 मिनट तक का समय है। यदि वह सीट को स्वीकार नहीं करते तो दाखिला प्रक्रिया से बाहर हो जाएंगे। वहीं 27 जून तक कॉलेज-विभाग छात्र के आवेदन का सत्यापन कर दाखिले को मंजूरी देंगे। इसके बाद 28 जून तक छात्र फीस का भुगतान कर सकते हैं। इस तरह से पहला राउंड फीस भुगतान के बाद ही समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन

इस राउंड के बाद खाली सीटों के आधार पर दूसरा राउंड शुरु किया जाएगा। सीट आवंटन का दूसरा राउंड दो जुलाई से शुरु होगा। इस राउंड के तहत सीट को स्वीकार करने के लिए छात्रों को दो जुलाई शाम पांच बजे से छह जुलाई शाम 4:59 मिनट तक का समय मिलेगा। कॉलेज आवेदन का सत्यापन ओर उसे मंजूरी दो जुलाई से आठ जुलाई शाम 4:59 मिनट तक करेंगे। फीस का भुगतान नौ जुलाई शाम 4:59 तक ऑनलाइन किया जा सकेगा। इसके बाद छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। यह ऐसे छात्रों के लिए होगा जो कि कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम के तहत पंजीकरण नहीं कर सकें हैं। इस तरह से उन्हें सिस्टम में बने रहने का अवसर मिलेगा। उसके बाद तीसरा राउंड निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें